शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,000 अंक गिरा, इंडिगो और ICICI Bank में गिरावट
Updated on
06-03-2026 03:04 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 250 अंक से अधिक फिसल गया। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इससे पहले पिछले सत्र में सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 285 अंक उछला था। उससे पहले शेयर बाजार लगातार चार सत्र में गिरा था।
दोपहर बाद 2.48 बजे सेंसेक्स 1014 अंक की गिरावट के साथ 79,001 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 238.50 अंक यानी 0.96% की गिरावट के साथ 24,527.40 अंक पर था। इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, मारुति, एलएंडटी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और भारती एयरटेल में भी गिरावट आई। दूसरी ओर बीईएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस और इटरनल के शेयरों में तेजी आई है।
ब्रॉडर मार्केट्स का प्रदर्शन
ब्रॉडर मार्केट्स का प्रदर्शन बेंचमार्क से बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप में शुरुआती कारोबार में 0.19 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.46 फीसदी गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में 1.57 फीसदी तेजी आई है। इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों में तेजी के कारण ऐसा हुआ। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में गिरावट के कारण निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर खास रोशनी डाली। जल्द ही इसके टॉप…
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…