राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 आज से

Updated on 18-10-2024 12:11 PM

दुर्ग । जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 के लिए जिले में जोर-शोर से चल रही तैयारियां पूर्ण हो गई है। कार्यक्रम स्थल भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन, प्रशिक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अस्पताल इत्यादि की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा आगामी 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके अनुसार सर्वप्रथम दल प्रभारियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों का पंजीयन किया जाएगा।


प्रतिभागियों के लिए शिविर स्थल में रूकने की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रभारियों द्वारा सभी जिलों को आवश्यकतानुसार रूम आबंटित किया जाएगा, जिसमें गद्दे, तकिए, चादर एवं कंबल इत्यादि की व्यवस्था रहेगी। शिविर स्थल में रेडक्रॉस के सम्मानित अधिकारी, स्टाफ सदस्य एवं शिविर के सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए रूम आबंटित किया जाएगा।


इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं शिविर स्थल पर सपन्न होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विशाल मंच तैयार किया गया है। मंच के चारों ओर छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति नृत्य की झांकी प्रदर्शित की गई है, जिसमें जिले या संभागवार उद्घाटन, समापन सहित प्रतियोगिताएं सम्पन्न होगी। इसके सफल संचालन हेतु प्रभारियों एवं निर्णायक दल का गठन किया गया है।


सभी प्रकार के प्रशिक्षण एवं कार्यशाला जिले में उपलब्ध प्रशिक्षकों के द्वारा दी जाएगी। साथ ही रेडक्रॉस के इतिहास, संगठन एवं रेडक्रॉस की गतिविधियों के विषयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी प्रतिभागियों को पंजीयन के दौरान एक किट दिया जाएगा। इस किट में शिविर पुस्तिका, पेन, बैच, कैप. स्कार्फ, वागल रहेगा। शिविर स्थल में ही लगभग 20-30 स्टालों निर्माण किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ शासन के विभागों के द्वारा प्रदर्शनी, माडल की स्थापना की जाएगी।


अस्पताल के लिए शिविर स्थल परिसर में रूम में अस्थाई अस्पताल के निर्माण किया जाएगा, जिसमें 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेंगी। सभी प्रतिभागियों को दुर्ग जिले में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य गौरव भिलाई इस्पात संयंत्र, प्रसिद्ध मैत्रीबाग, आईआईटी भिलाई सहित जिले आसपास दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिये टीम भी बनायी जाएगी।


इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर में सभी प्रतिभागियों, रेडक्रॉस के अधिकारियों एवं सम्मानित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्ग शहर में निश्चित स्थानों पर स्थानीय निकाय के सहयोग से स्वच्छता सेवा कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिये रेडक्रॉस की टीम एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा संचालन किया जाएगा।


रेडक्रास का इतिहास, संगठन, गतिविधियां, प्राथमिक उपचार, यातायात नियम, एडस् जागरूकता, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग जिले से लगभग 300 जूनियर, यूथ रेडक्रॉस एवं काउंसलर भाग लेंगे।


प्रतियोगिता अंतर्गत रंगोली, क्विज, लोकनृत्य, झांकी, प्रदर्शनी, लोकगीत, हस्तकला, पेंटिंग, मार्चपास्ट, गणवेश, फर्स्ट एण्ड प्रदर्शन, निबंध, फिजिकल डिस्प्ले और अंताक्षरी की प्रतियोगिताएं शामिल है। इसके अलावा बेस्ट जूनियर बालक, बेस्ट जूनियर बालिका और बेस्ट जिला का अवार्ड भी दिया जाएगा।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.