राज्योत्सव : कलेक्टर ने गांधी मैदान का किया निरीक्षण

Updated on 31-10-2025 01:22 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर  बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रखर चन्द्राकर ने आज स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री उइके ने आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, वीआईपी, मीडिया बैठक व्यवस्था, कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं अन्य समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा का प्रतीक है।

कलेक्टर श्री उइके ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्योत्सव आयोजन के दौरान आने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की जानकारी भी ली। अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कलेक्टर ने गरिमापूर्ण आयोजन और समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सभी स्टॉलों में एक समान डिज़ाइन व आकार के फ्लेक्स लगाने को कहा ताकि सभी विभागों में एकरूपता दिखे। साथ ही मौके पर विभागों को प्रदर्शनी के लिए स्टॉल आवंटित किए गए। कलेक्टर ने 1 से 5 नवंबर तक सभी शासकीय कार्यालयों और भवनों को रोशनी से सजाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंध की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों की तैयारी की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने स्टॉल में जिले की उपलब्धियों, योजनाओं और नवाचारों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करें, ताकि नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके। उन्होंने मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और उपलब्धियों का उत्सव है। इसलिए इसे गरिमामय और सुव्यवस्थित रूप से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने और नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राज्योत्सव का आयोजन जिले में उत्साहपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.