अमेरिका से सामान पैक करना शुरू कर दो... टेकी ने H-1B वीजा पर ऐसा क्या कहा जिससे मचा हड़कंप, भारतीयों के लिए संकट

Updated on 21-10-2025 01:41 PM
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन पर सख्ती के चलते अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों में घबराहट बढ़ती जा रही है। इस बीच एक तकनीकी कर्मचारी की सोशल मीडिया पोस्ट ने अप्रवासी प्रोफेशनल के बीच खलबली मचा दी है। कर्मचारी का कहना है कि वर्षों से कानूनी दर्जा होने और अमेरिकी इकनॉमी में योगदान देने के बावजूद अब उन्हें खुद पर खतरा महसूस हो रहा है। इसके पीछे प्रमुख कारण बीते सितम्बर महीने में ट्रंप का वो आदेश है, जिसमें नए एच-1बी वीजा के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों पर 100,000 डॉलर का आवेदन शुल्क लगाने का फैसला किया गया था।

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने शुल्क बढ़ाने को सही कदम बताया था और एच-1ब4 वीजा को सबसे अधिक दुरुपयोग किया जाने वाला इमिग्रेशन कार्यक्रम बताया था। इस बीच वायरल पोस्ट अमेरिका में रहने वाले भारतीयों का डर सामने लाती है। पोस्ट की शुरुआत में कहा गया, मुझे लगता है कि इस बार सब खत्म हो गया है। इस तथ्य के बावजूद कि हमने कड़ी मेहनत की है, कभी भी उस भेदभाव का पालन नहीं किया जिसका हम पर आरोप लगाया जाता है। अच्छे और ईमानदार इंसान बनने की कोशिश की है, लेकिन हमें निशाना बनाया जा रहा है।
पोस्ट में कहा गया है कि उन्होंने हमेशा नौकरी के उम्मीदवारों का मूल्यांकन योग्यता के आधार पर किया है और हर एक रेज्यूमे को ईमानदारी से जांचा है। पोस्ट के लेखक ने उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है जो हाल के दिनों में एच-1बी वीजा धारकों के ऊपर सार्वजनिक रूप से लगाए जा रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख आरोप है कि एच-1बी वीजा अमेरिकी नागरिकों के साथ भेदभाव करता है

एच-1बी वीजा धारकों के लिए खतरा

पोस्ट में कहा गया कि एच-1बी को लेकर यह पागलपन खत्म नहीं होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि 'एच-1बी का स्वर्ण युग खत्म हो चुका है। हमें अभी से सामान पैक करना और योजना बनाना शुरू कर देना चाहिए।' उनकी पोस्ट पर बड़ी संख्या में यूजर कमेंट कर रहे हैं और सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दुर्भाग्य से यह बात कभी खत्म नहीं होगी। धीरे-धीरे यह सवाल आम हो जाएगा कि इन ऊंचे वेतन वाली नौकरियों के लिए इतने सारे गैर-अमेरिकी नागरिकों को क्यों लिया जा रहा है

कंपनियों पर बढ़ेगा अमेरिकी लोगों का दबाव

कमेंट करने वाले यूजर ने कहा कि लोग शिकायत से आगे बढ़कर कंपनियों पर दबाव डालने लगेंगे। कंपनियां शुरुआत में हिचकिचाएंगी और बाद में या तो आउटसोर्सिंग करेंगी या मागों के आगे झुक जाएंगी। एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, 'समस्या बहुत सारे एच-1बी की है। इस कार्यक्रम को सालाना 5000 वीजा तक सीमित किया जाना चाहिए। केवल उच्च कुशल लोगों को ही H-1B मिलना चाहिए। इस समय में अमेरिका लगभग 20 लाख H-1B/H4 EAD काम कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.