भगदड़ केस-अल्लू अर्जुन से 2 घंटे से पूछताछ:पुलिस ने 8 सवाल पूछे, सीन री-क्रिएट कर सकती है

Updated on 24-12-2024 01:42 PM

पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन से करीब 2 घंटे से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अल्लू अर्जुन से पूछा कि क्या वे घटना स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने हालात कैसे संभाले? रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस घटना का सीन भी री-क्रिएट कर सकती है।

पुलिस ने अल्लू अर्जुन के रिश्तेदारों को भी अलर्ट रहने को कहा है, क्योंकि 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर में तोड़फोड़ की गई थी। इससे पहले अल्लू अर्जुन से इस मामले में 10 दिसंबर को पूछताछ हुई थी।

इस बीच तेलंगाना कांग्रेस के सीनियर नेता थीनमर मल्लाना ने पुष्पा-2 के एक सीन को लेकर अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर सुकुमार, प्रोड्यूसर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस सीन में एक्टर स्वीमिंग पूल में यूरिनेट करते नजर आ रहे हैं और पूल में एक पुलिस अफसर भी मौजूद है। मल्लाना ने कहा कि यह सीन पुलिस अफसरों की गरिमा के खिलाफ है।

केस वापस लेने को तैयार विक्टिम का पति

भगदड़ में मारी गई महिला के पति भास्कर अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस वापस लेने को तैयार हैं। वे घटना में अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं मानते। NDTV के मुताबिक भास्कर ने कहा कि बेटे के इलाज के लिए अभिनेता से पूरा सहयोग मिला है। घटना के अगले दिन से ही अल्लू हमारा सपोर्ट कर रहे हैं। ये हादसा हमारा बैड लक है। हमें एक्टर की गिरफ्तारी के लिए दोषी ठहराया गया, लेकिन हमारे पास लड़ने की ताकत नहीं है।

भास्कर ने कहा कि मेरा 8 साल का बेटा श्री तेज एक्टर का फैन है, इसलिए वो स्क्रीनिंग में गया था। वो पिछले 20 दिन से कोमा में है। कभी-कभी आंखें खोलता है, वो किसी को पहचान नहीं रहा। हमें नहीं पता उसके इलाज में कितना समय लगेगा।

अल्लू अर्जुन के घर की गई थी तोड़फोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार हुए थे

हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों ने 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 6 लोगों को 23 दिसंबर को जमानत दे दी गई थी।

दावा- तोड़फोड़ करने वाले तेलंगाना CM के करीबी 

भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता कृषांक ने दावा किया कि अल्लू अर्जुन के घर पर हमले के मामले में जमानत पाने वाले छह आरोपियों में से एक तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का सहयोगी था। कृषांक ने आरोपी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें से एक में वह मुख्यमंत्री के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहा था। कहा था कि अल्लू अर्जुन के आवास पर हमला करने वाले रेड्डी श्रीनिवास उस्मानिया विश्वविद्यालय का छात्र नेता नहीं है। वह रेवंत के करीबी और 2019 ZPTC चुनाव में कोडंगल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू

4 दिसंबर को हुए भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

एक्टर को अगले दिन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। इस दौरान अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे थे।

रिहाई के बाद की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।’अल्लू अर्जुन आगे कहा, ‘मैं उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.