PM मोदी से मिले श्रीलंका के राष्ट्रपति:गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, राष्ट्रपति बनने के बाद दिसानायके की पहली विदेश यात्रा

Updated on 16-12-2024 04:29 PM

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति बनने के​​​​​​ बाद​ दिसानायके की यह पहली विदेश यात्रा है। वो 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

दिसानायके के साथ जॉइंट स्टेटमेंट में पीएम मोदी ने कहा कि मैं श्रीलंका के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए उन्होंने भारत को चुना है। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा का सृजन हो रहा है। हमने अपनी साझेदारी के लिए एक फ्यूचरिस्टिक विजन अपनाया है।

दिसानायके ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

इससे पहले राष्ट्रपति दिसानायके ने सोमवार सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन भी मौजूद थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल X पोस्ट में कहा- श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्य और अहिंसा के बापू के शाश्वत मूल्य पूरी दुनिया में मानवता को प्रेरित करते रहते हैं।

वित्त मंत्री और विदेश मंत्री से भी मुलाकात की

इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति ने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की गई। दिसानायके ने कहा कि उन्होंने भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

दिसानायके ने X पोस्ट में कहा- भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, मुझे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बात करने का मौका मिला। हमारी बातचीत भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने, टूरिज्म और एनर्जी जैसे मुद्दों केंद्रित थी।

PM मोदी से बातचीत से दिल्ली-कोलंबो सहयोग बढ़ेगा 

रविवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान भारत की नेबर फर्स्ट पॉलिसी और सागर आउटलुक में श्रीलंका के महत्व को बताया। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत से नई दिल्ली और कोलंबो के बीच सहयोग बढ़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.