इंडिया के खिलाफ श्रीलंका टीम का ऐलान:टी-20 सीरीज में कप्तानी करेंगे चरिथ असलंका, 27 जुलाई को पहला मुकाबला

Updated on 23-07-2024 05:36 PM

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को 16 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान किया। टी-20 की कमान चरिथ असलंका को सौंपी गई है। हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में खराब परफॉरमेंस के कारण पूर्व कप्तान वनिंदू हसरंगा ने कप्तानी छोड़ दी थी। 18 जुलाई को BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी।

श्रीलंका में टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला पल्लेकेले में 27 जुलाई को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से कोलंबो में होगी।

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। तीन मैचों की वनडे सीरीज इंडिया ने 2-1 से जीती थी। टी-20 सीरीज में भारत को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

चरिथ असलंका बने नए कप्तान
11 जुलाई को वनिंदू हसरंगा के कप्तानी छोड़ने के बाद चरिथ असलंका को श्रीलंका की टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया हैं। चरिथ असलंका ने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें उन्हें 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा था। वनडे की कप्तानी पहले से ही कुसल मेंडिस के पास हैं। वहीं टेस्ट की कमान धनंजय डी सिल्वा के हाथों में हैं।

भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची
सोमवार को भारतीय टीम 3 टी-20 मैच खेलने के लिए कैंडी पहुंच गई। 27 जुलाई को पहला टी-20 मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में 2 अगस्त से खेली जाएगी।
दोनों टीम के स्क्वॉड
श्रीलंका का टी-20 स्क्वॉड : चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कमिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, महेश थीक्षणा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का टी-20 स्क्वॉड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

भारतीय कोच गंभीर का पहला असाइनमेंट
गौतम गंभीर पहली बार भारतीय टीम के कोच बनें हैं। बतौर भारतीय कोच गंभीर का यह पहला असाइनमेंट होगा। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

रोहित और विराट वनडे टीम में
रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं। रोहित और कोहली ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है। इसके साथ ही वनडे टीम में पहली बार हर्षित राणा और रियान पराग को जगह मिली है। रियान ने भारत के लिए टी-20 खेला है। वहीं हर्षित ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.