मंत्री श्री सारंग की पहल पर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम शुरू

Updated on 30-07-2024 12:46 PM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की पहल पर तात्या टोपे खेल स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं से छठवीं से नवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चे अवगत हुए। गत दिनों मंत्री श्री सारंग ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल और कॉलेज के बच्चों को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसके तहत कटारा हिल्स स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के बच्चों ने भ्रमण किया।

स्कूली बच्चों से की चर्चा, बच्चें हुए रोमांचित

मंत्री श्री सारंग ने स्कूली बच्चों से चर्चा कर खेलों से जुड़ने की बात कही। उन्होंने बच्चों से खेल से संबंधित कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने उत्साह पूर्वक जवाब दिया। मंत्री श्री सारंग से मिलकर स्कूल ही बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। बच्चें स्टेडियम में विभिन्न खेलों की उपलब्ध सुविधाओं से काफी रोमांचित हुए। मंत्री श्री सारंग के साथ बच्चों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए।

युवा होंगे खेल के प्रति आकर्षित

मंत्री श्री सारंग में कहा कि दो आयामों पर काम किया जा रहा है। प्रथम, खिलाड़ी उत्कृष्ट खिलाड़ी बनें, वे इंटरनेशनल और नेशनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और उसके साथ-साथ युवा एवं बच्चे खिलाड़ी भी बने। युवा खेल के प्रति जागरूक हो। दूसरा, स्कूल और कॉलेज के बच्चे खेल मैदान से जुड़े जरूरी है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हमारे सभी स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर को देखें। खिलाड़ियों एवं कोचों से मिले। इसलिए इस नए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसमें हम युवाओं को खेल के मैदान के प्रति आकर्षित करने एवं जुड़ने के लिये अलग-अलग स्कूल एवं कॉलेज के टूर प्रोग्राम स्टेडियम में स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में आयोजित कर रहे हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति और आकर्षण पैदा हो सके, इसका प्रयास किया जा रहा है।

अभिरूचि अनुसार कर सकेंगे खेल का चयन

मंत्री श्री सारंग की पहल पर पहली बार शासकीय एवं निजी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश में खेल सुविधाओं से अवगत करवाने के लिए यह भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है। युवा और बच्चे इन खेल सुविधाओं के प्रति आकर्षित होकर अपनी अभिरुचि अनुसार खेल का चयन कर सकेंगे।

मिलेगा अनुभव का लाभ

मंत्री श्री सारंग ने स्पोर्ट्स कोच से भी स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में जाना और उन्हें बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में आप भी जाने और बच्चों को भी गाइड कर सकें इसीलिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। इससे उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उपलब्ध कोच के अनुभवों का लाभ आपको भी मिल सकेगा।

मंत्री श्री सारंग ने दिये थे निर्देश

मंत्री श्री सारंग ने विगत बैठक में निर्देश दिए थे कि खेल विभाग खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण देकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने के काम के साथ-साथ युवाओं को खेल मैदानों की ओर आकर्षित करने का काम भी करें। मध्यप्रदेश में उपलब्ध खेल सुविधाएं एवं अकादमियों से मध्य प्रदेश के बच्चे अवगत हो, इस उद्देश्य से स्कूलों के बच्चों के लिए समय निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे।

260 स्कूली बच्चों ने देखी खेल सुविधाएं

सोमवार को श्री चैतन्य टेक्नो स्कूले के 110 स्कूली बच्चों ने टात्या टोपे स्टेडियम का अवलोकन किया। विभाग द्वारा स्टेडियम में उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं के बारे में जाना। केन्द्रीय विद्यालय के 150 स्कूली बच्चों ने भी स्टेडियम का भ्रमण किया। इस तरह कुल 260 स्कूली बच्चें स्टेडियम की खेल सुविधाओं से अवगत हुये।

मंत्री श्री सारंग के साथ ली सेल्फी

मंत्री श्री सारंग के साथ बच्चों ने खूब फोटो खिंचवायें। बच्चों ने मुक्त कंठ से खेलों से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की और खेल सुविधाओं को सराहा। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने चीयर फॉर भारत अभियान का भी स्कूली बच्चों के साथ समर्थन करते हुए सेल्फी खिंचवाई।

खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बीएस यादव, स्कूल प्राचार्य श्रीमती सोनिया राय सिंह, श्रीमती श्रद्धा आनंद तिवारी सहित स्कूल के स्पोर्ट्स कोच भी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.