मारपीट करने वाले आरक्षक को सीएसपी की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्यवाही

Updated on 12-11-2024 01:29 PM

दुर्ग। रानी तराई थाने में तैनात आरक्षक को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया है। आरक्षक द्वारा शराब के नशे में विवाद करने का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।  मौखिक आदेश पर थाना रानी तराई में पदस्थ आरक्षक द्वारा बिमारी का बहाना बनाकर अपने घर आये और मातर के दिन मारपीट करने वाले पुलिस आरक्षक नवनीत कलसी को एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। नवनीत कलसी पर आरोप है कि उसने झूठा बहाना बनाकर छुट्टी ली जिसके बाद शहर में झगड़ा किया और लोगों से मारपीट की। खुर्सीपार पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

यह कार्रवाई छावनी-पाटन सीएसपी हरीश पाटिल की रिपोर्ट पर की गई है। सीएसपी पाटिल ने बताया कि नवनीत कलसी मूलत: पुलिस लाइन में तैनात था, मौखिक आदेश पर रानी तरई थाने में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन दीपावली के दौरान बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेकर अपने घर खुर्सीपार चला आया था। 3 नवंबर को मातर त्योहार के दौरान शहर में भीड़-भाड़ थी, तभी सीएसपी को जानकारी मिली कि डबरापारा ओवर ब्रिज के नीचे कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं, जिससे जाम लग गया है।

सीएसपी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान नवनीत कलसी, जो शराब के नशे में था, वहां आया और पुलिसकर्मी से डंडा छीनकर झगड़ रहे लोगों पर हमला करने लगा। सीएसपी ने उसे फटकारते हुए पूछा कि डंडा छीनकर मारपीट करने का कारण पूछा तो नवनीत ने कहा कि दुर्ग पुलिस आरक्षक है और छुट्टी पर है। सीएसपी की फटकार के बाद मौके से फरार हो गया।

अगले दिन, 4 नवंबर को नवनीत कलसी ने एक दंपती से भी मारपीट की। दंपती डबरापारा ब्रिज के पास खड़े थे, जब टीआई अंबर भारद्वाज ने उन्हें सलाह दी कि सुनसान जगह पर खड़ा होना सुरक्षित नहीं है। जैसे ही टीआई वहां से गए, नवनीत कलसी ने शराब के नशे में दंपती को धमकाना शुरू कर दिया। जब दंपती ने इसका विरोध किया, तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी हरीश पाटिल ने खुर्सीपार थाना प्रभारी से मामले की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने 9 नवंबर को आरक्षक नवनीत कलसी को सस्पेंड कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.