दक्षिण अफ्रीका की रिकॉर्ड जीत, WTC Final की रेस में लगाई लंबी छलांग, भारत पर बढ़ा जीत का दबाव

Updated on 24-10-2024 12:31 PM

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश से पहला टेस्ट मैच जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में लंबी छलांग लगाई है. अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 3 विकेट से हराया. मेजबान बांग्लादेश ने मेहमान टीम को जीत के लिए 106 रन का लक्ष्य दिया था, जो दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से हासिल कर लिया. इसके साथ ही उसने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है.


दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच मीरपुर में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहली पारी में 106 रन समेटा. इसके बाद उसने अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए. इस तरह उसे 202 रन की लीड मिली. बांग्लादेश ने इसके बाद दूसरी पारी में सुधरा प्रदर्शन किया. उसने मेहदी हसन मिराज (97) की बदौलत दूसरी पारी में 307 रन बना. लेकिन यह ऐसा स्कोर नहीं था कि दक्षिण अफ्रीका को तंग किया जा सके.


दक्षिण अफ्रीका का एशियाई देशों में चौथी पारी में बैटिंग का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. उसकी छवि भी चोकर्स की रही है. ऐसे में बांग्लादेश के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि उनकी टीम शायद कोई कमाल करे. लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने इस बार उसे कोई मौका नहीं दिया. उसने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. यह सिर्फ तीसरा मौका है जब दक्षिण अफ्रीका ने एशियन पिचों पर 100 रन से बड़ा लक्ष्य हासिल किया है. उसने इससे पहले 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ ही मीरपुर में 205 रन का लक्ष्य हासिल किया था.


छठे से चौथे नंबर पर पहुंची अफ्रीकी टीम


दक्षिण अफ्रीका की टीम को इस जीत से 12 अंक का फायदा हुआ है. अब डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में 40 अंक और 47.62 विनिंग परसेंट हैं. अब वह पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. दक्षिण अफ्रीका इस मैच से पहले 38.89 विनिंग परसेंट के साथ छठे नंबर पर था. अफ्रीकी टीम ने इस जीत के बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है.


भारत पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर


भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में 98 अंक और 68.06 विनिंग परसेंट के साथ पहले नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया (62.50 विनिंग परसेंट) दूसरे और श्रीलंका (55.56) तीसरे नंबर पर हैं. इन तीनों टीमों के बाद दक्षिण अफ्रीका चौथे नंबर पर है. चारों टीमों के बीच ठीक-ठाक अंतर है. लेकिन यह अंतर हर मैच के साथ बदल रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में हराना जरूरी हो गया है. अगर भारतीय टीम मैच नहीं जीत पाती तो इससे दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमों के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल के रास्ते खुल सकते हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.