वनडे में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी, घर में हावी रही हैं टीम इंडिया, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Updated on 29-11-2025 01:04 PM
रांची: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। 3 मैचों की सीरीज की शुरुआथ 30 नवंबर से हो रही है। पहला मुकाबला रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट सीरीज को साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप कर लिया था। अब वनडे में टीम इंडिया पलटवार करना चाहेगी। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ही हैं।

हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका हावी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1991 में पहली बार वनडे मैच हुआ था। अभी तक दोनों टीमों के बीच 94 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें भारतीय टीम को 40 जीत मिली है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने 51 मुकाबलों को अपने नाम किया है। तीन मैचों का नतीजा नहीं निकला। पिछले 5 मैचों की बात करें तो भारत ने चार को अपने नाम किया है जबकि साउथ अफ्रीका सिर्फ एक ही मैच जीत पाया है।
भारत में खेले गए वनडे मैचों की बात करें तो यहां भी साउथ अफ्रीका ने कड़ी टक्कर दी है। 32 मैचों में भारत ने 18 को अपने नाम किया है तो साउथ अफ्रीका भी 14 को जीतने में सफल रही है। साउथ अफ्रीका की टीम भारत में वनडे सीरीज भी जीत चुकी है। 2015 में उसने भारत में आकर 5 मैचों की सीरीज को 3-2 से जीता था।

पिछले 10 वनडे मैचों में प्रदर्शन

भारतीय टीम को अपने पिछले 10 मैचों में 8 जीत मिली है। इस दौरान टीम दो मैच हारी है। पिछले सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से हार मिली थी। साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो 10 मैचों में उसे 5 हार और 5 जीत मिली है। उसे आखिरी सीरीज में पाकिस्तान ने हराया था। इस दौरान टीम इंग्लैंड के खिलाफ 342 रनों से हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसे 276 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि दोनों सीरीज को साउथ अफ्रीका ने जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.