कृष्ण कुमार की गोद में सिर रखकर रोते दिखे सोनू निगम, बेटी की मौत के गम में डूबे पिता के सामने खुद टूट गए सिंगर

Updated on 23-07-2024 06:07 PM
बॉलीवुड एक्टर, फिल्ममेकर और टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का 18 जुलाई को निधन हो गया। मात्र 20 साल की तिशा जहां जिंदगी में उड़ान भरने के सपने देख रही थीं, कैंसर ने सब एक ही पल में छीन लिए। परिवार से उनके जिगर का टुकड़ा चला गया और सबसे अधिक सदमे में इस वक्त उनके माता-पिता हैं। सोमवार को तिशा को अंतिम विदाई के बाद शोक सभा रखा गया, जहां उनके करीबी और जानने वाले श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहीं से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनू निगम भी नजर आ रहे हैं और ये झलक हर किसी को इमोशनल कर रहा है।

दिल को छू जाने वाले इस वीडियो में अपनी लाडली के चिता को अपने ही हाथों से मुखाग्नि देने के बाद कृष्ण कुमार बेहद टूटे हुए नजर आ रहे हैं। ये ऐसा दर्द है जिसपर वक्त के अलावा कोई मरहम काम ही नहीं कर सकता। पिता के चेहरे से वो मायूसी साफ दिख रही है, जो इस वक्त केवल अपनी बच्ची के याद में कलपता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोनू ने तिशा को बचपन से लेकर अब तक बड़े होते तक देखा है और उनकी अचानक मौत से उन्हें काफी सदमा लगा है।

कृष्ण कुमार की गोद में सिर रखकर रोते दिखे सोनू निगम

शायद पिता के दिल का यही दर्द सोनू निगम ने भांप लिया। शोक सभा में मौजूद भीड़ के बीच सोनू निगम की नजर जैसे की कृष्ण कुमार पर पड़ी वो उनके पैरों के पास जाकर बैठ गए। सोनू को कृष्ण कुमार की गोद में सिर रखकर रोते हुए देख वहां कई लोग इमोशनल हो गए। वहां सोनू निगम की वाइफ भी मौजूद थीं और वह भी उस वक्त दोनों को संभालती दिखीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.