सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्यों की घर में शादी:जहीर इकबाल के साथ शादी करने पर बोलीं- मैं स्ट्रेस नहीं लेना चाहती थी, खुलकर डांस करना था

Updated on 18-07-2024 03:23 PM

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में जहीर इकबाल से शादी की है। एक्ट्रेस की इंटीमेट वेडिंग चर्चा में रही थी, जिसमें चंद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर से अपने ही घर में शादी करने पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वो नहीं चाहती थीं कि शादी में उन्हें कोई स्ट्रेस हो।

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने इंटीमेट वेडिंग करने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, ये सच है कि हम एक-दूसरे के साथ हैं और ये चीज हम दोनों लंबे वक्त से चाहते थे। हम क्लियर थे कि हमें इसे कैसे करना है। हम चाहते थे शादी छोटी हो, इंटीमेट हो और हमारा रिसेप्शन एक बड़ी पार्टी हो, जिसमें हर कोई फन कर सके। मैं स्ट्रेस नहीं लेना चाहती थी, इसलिए हर चीज मेरे ओपन हाउस में हुई।

सोनाक्षी ने आगे कहा, मैं अपने बाल बनवा रही थी, मेकअप कर रही थी और हर कोई घर में अंदर-बाहर हो रहा था। दोस्त मेरे वॉरड्रोब में चिल कर रहे थे. खाने और सजावट की तैयारियां चल रही थीं। तो मेरा घर वाकई एक ओपन हाउस है, ऐसा ही मैं चाहती थी। बहुत होमली और खूबसूरत एहसास था। सब परफेक्ट था।

एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि उन्होंने सिंपल कपड़े इसलिए पहने थे, क्योंकि वो शादी में कंफर्टेबल रहना चाहती थीं। वो चाहती थीं कि अपनी शादी में जमकर डांस कर सकें।

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की है। इसके बाद 23 को ही कपल ने मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.