कभी सर्वर डाउन तो कभी खिड़की पर नहीं खींच पाते ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो

Updated on 15-05-2024 12:39 PM
भोपाल। आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। कभी सारथी परिवहन पोर्टल का सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे आनलाइन आवेदन नहीं हो पाते हैं तो कहीं आरटीओ ड्राइविंग लाइसेंस शाखा की खिड़की पर फोटो नहीं खींच पाते हैं। भीड़ अधिक होने से एक खिड़की की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। बीते दो दिनों से लाइसेंस बनवाने वाले लोगों की कतार लग रही है। इससे कई लोगों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ रहा है। समय पर लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन रहे हैं।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कोकता (आरटीओ) में लाइसेंस के लिए फोटो खींचने की व्यवस्था में सुधार देखने को नहीं मिला। यहां दूसरे दिन मंगलवार को भी लाइसेंस के लिए एक ही काउंटर व कैमरे से फोटो खींची जा रही थी। जबकि प्रभारी आरटीओ रितेश तिवारी ने कहा था कि हम व्यवस्था में सुधार कर दो काउंटर यानी दो कैमरों को चालू करेंगे। जिससे आवेदकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। हालाकि मंगलवार को आवेदकों की संख्या भी कम रही। एक कैमरे से फोटो खींचने के चलते आवेदकों का घंटो लाइन में लगने के बाद नंबर आ सका।

बता दें कि सोमवार को 400 से अधिक आवेदक फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान 125 से अधिक आर्मी के जवान भी लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाने पहुंच गए। इस दौरान आर्मी के जवानों ने अपनी एक अलग लाइन लगा ली। तो वहीं एक लाइन सामान्य आवेदकों की थी। दो की वजह एक कैमरे से फोटो खींचने व बायोमेट्रिक सहित अन्य प्रक्रिया में आधे घंटे से अधिक समय लगने से यहां पर भारी अव्यवस्था फैल गई। इसके चलते दिन भर आवेदकों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। वहीं घंटों तक आवेदकों को परेशान होना पड़ा। इसके चलते कई आवेदक तो बिना फोटो खिचंवाए ही वापस लौटना पड़ा था। इस संबंध में प्रभारी आरटीओ रितेश तिवारी ने बताया कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.