शतक से चूक कर भी बड़ा कारनामा कर गईं स्मृति मंधाना, 91 रनों की पारी से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 23-12-2024 02:14 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 91 रन की शानदार पारी खेली। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल उनका फॉर्म शानदार रहा है। इसी फॉर्म को जारी रखते हुए वे महिला क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

स्मृति मंधाना का 2024 में प्रदर्शन

इस साल अभी तक स्मृति 12 वनडे मैच में 62 की औसत से 690 रन बना चुकी हैं। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो 21 पारियों में 42 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 763 रन बनाए हैं। एक टेस्ट मैच में उन्होंने 149 रनों की पारी खेली है। इस तरह 2024 में स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 36 मैच में 1602 रन बनाए हैं। मंधाना ने इस साल पहले ही पांच शतक और दस अर्धशतक जड़ दिए हैं। सीरीज में अभी दो ODI बाकी हैं। इसलिए उनके पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने का मौका होगा।
महिला क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन
स्मृति मंधाना- 1602 रन (2024)
लौरा वोल्वार्ड्ट - 1593 रन (2024)
नेट साइवर-ब्रंट (2022) - 1346 रन (2022)
स्मृति मंधाना - 1291 रन (2018)
स्मृति मंधाना - 1290 रन (2022)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.