फिर से तुलसी बनेंगी स्‍मृति ईरानी, 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' पर अब वेब सीरीज लाने की तैयारी में एकता कपूर

Updated on 04-04-2025 05:31 PM
टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी हो सकती है। जी हां, सब ठीक रहा तो टीवी की आदर्श बहू तुलसी और परिवार को जोड़कर रखने वाला बेटा म‍िहिर वीरानी अब OTT पर वेब सीरीज के रूप में दस्‍तक देने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि साल 2000 से 2008 तक इस शो के 1,833 एपिसोड के बाद, एकता कपूर अब इस पर एक लिमिटेड सीरीज बनाने की प्‍लानिंग कर रही हैं।
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर इन दिनों तुलसी और म‍िह‍िर की जोड़ी को लिम‍िटेड सीरीज के तौर पर लाने के लिए जुटी हुई हैं। शो में स्‍मृति ईरानी ने तुलसी वीरानी का किरदार निभाया था, जबकि अमर उपाध्‍याय ने म‍िहिर वीरानी का। सबसे बड़ी बात यह है कि स्‍मृति ईरानी इस सीरीज से पर्दे पर वापसी कर सकती हैं।

तुलसी के किरदार में लौटने के लिए मेहनत कर रही हैं स्‍मृति ईरानी

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पूर्व महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इस सीरीज में फिर से तुलसी के किरदार में नजर आ सकती हैं। यह भी बताय गया है कि वह इन दिनों किरदार में फिर से ढलने के लिए भरपूर मेहनत कर रही हैं।

उसी घर में, उसी अंदाज में फिर से शूट होगा थीम सॉन्‍ग

'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' का टाइटल थीम सॉन्‍ग भी खासा पॉपुलर रहा है। बताया जाता है कि सीरीज में इस थीम सॉन्ग को फिर से शामिल किया जाएगा। यही नहीं, इसे फिर से उसी तरह, उसी घर में शूट किया जाएगा। यानी तुलसी एक बार फिर घर में घूमते हुए अपने परिवार के सभी सदस्यों से दर्शकों का परिचय करवाएगी।

जून 2025 में सीरीज का ऐलान कर सकती हैं एकता कपूर

एकता कपूर इसी साल जून 2025 में 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरीज को लेकर घोषणा कर सकती हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब इस बारे में एकता कपूर या उनकी बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स से संपर्क किया गया, तो कोइ्र जवाब नहीं मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.