सिराज ने ICC के जुर्माने पर प्रतिक्रिया दी:कहा- सब ठीक है, जिम जा रहा हूं; एक दिन पहले प्रैक्टिस नहीं की थी

Updated on 11-12-2024 02:25 PM

भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ICC के जुर्माने से ज्यादा परेशान नहीं हैं। मंगलवार को जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इससे परेशान हैं। इस पर सिराज ने कहा- 'सब ठीक है। मैं अभी जिम जा रहा हूं।'

इससे पहले सिराज और जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। उन दोनों को वर्कलोड के चलते आराम दिया गया था। 2 दिन पहले 9 नवंबर को ICC ने मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड की मैच फीस पर जुर्माना लगाया है। दोनों के बीच एडिलेड टेस्ट के दौरान बहस हो गई थी।

मैच के दूसरे दिन सिराज और हेड के बीच बहस हुई

भारत-ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन 7 नवंबर को सिराज और हेड के बीच बहस हो गई थी। 82वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 7वां विकेट गंवाया। यहां ट्रैविस हेड 140 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने सिराज के ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का मारा, फिर सिराज ने अगली ही बॉल पर उन्हें बोल्ड कर दिया।

इसके बाद हेड ने कुछ कहा जिसके बाद सिराज ने भी कुछ शब्द कहे और उन्हें सेंड ऑफ (बाहर जाने का इशारा किया) दिया। फिर हेड ने जाते हुए सिराज से कुछ कहा। ओवर के बाद सिराज को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की हूटिंग का सामना भी करना पड़ा था।

मैनें सिराज को वेल बोल्ड कहा था- हेड, सिराज बोले- झूठ बोल रहे हैं 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हेड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैनें सिराज को वेल बोल्ड कहा था, लेकिन उन्होंने फालतू में गुस्सा दिखाया। फिर सिराज ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले स्टार स्पोर्ट्स हिंदी से कहा, जब मैंने उसे (ट्रैविस हेड) बोल्ड किया, तो मैंने केवल सेलिब्रेट किया। उसने मुझे गाली दी और आपने इसे टीवी पर भी देखा। मैंने सिर्फ शुरुआत में जश्न मनाया, मैंने उससे कुछ नहीं कहा।

सिराज ने आगे कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसने जो कहा वह सही नहीं था, यह झूठ है कि उसने सिर्फ मुझसे वेल बोल्ड कहा था। यह सभी ने देखा कि उन्होंने मुझसे ऐसा नहीं कहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.