'सिकंदर' ने कछुए की चाल से कमाए 100 करोड़, 'जाट' के आने से पहले ही लड़खड़ाए सलमान

Updated on 07-04-2025 02:05 PM
सलमान खान की 'सिकंदर' ने पहले दिन यानी 30 मार्च को 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग की थी। फिर दूसरे दिन इसमें उछाल आया और वह 29 करोड़ पहुंच गया। मगर उसके बाद ये नंबर्स बुरी तरह गिरते चले गए। नौबत ये आई कि 6वें दिन यानी पहले शुक्रवार को इस फिल्म ने सबसे कम कमाई की। सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि उसके बाद थोड़ा सुधार भी देखने को मिला।

सलमान खान की 'सिकंदर' का 8वें दिन का कलेक्शन

Sacnik के मुताबिक, पहले शनिवार यानी 7वें दिन Sikandar जहां 4 करोड़ कमाए। वहीं पहले रविवार-8वें दिन इसने करीब 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में इसने अब तक करीब 102 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि इसकी कमाई अच्छी हो सकती थी अगर रामनवमी सोमवार 7 नवंबर को होती। जिससे इसे एक और दिन मिल जाता। मगर ऐसा हुआ नहीं और इसे इतने में ही संतोष करना पड़ा। वैसे 6 अप्रैल को फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुल 11.50% दर्ज की गई, जो कि ज्यादा खास नहीं।

सलमान खान को 'जाट' से हो सकता है नुकसान!

सलमान खान स्टारर Sikandar की अगर यही हालत रही तो 10 अप्रैल को थिएटर में आ रही सनी देओल-रणदीप हुड्डा की 'जाट' के आगे इसे घुटने भी टेकने पड़ सकते हैं। क्योंकि अगले हफ्ते 18 अप्रैल तक थिएटर्स में अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'केसरी 2' भी रिलीज हो जाएगी। ऐसे में भाईजान को अभी ही थोड़ा जोर लगाना होगा, जिससे उन्हें थोड़ा मुनाफो हो सके। हालांकि इस वीकेंड यानी दूसरे शनिवार-रविवार को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। मगर कुछ कहना मुश्किल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.