शुभमन गिल के 291 तो संजू सैमसन के 222 रन, 2025 में दोनों के प्रदर्शन में ज्यादा अंतर नहीं
Updated on
22-12-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: शुभमन गिल को भारतीय टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। एशिया कप से टीम में उनकी वापसी हुई थी। गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। चयनकर्ताओं के इस फैसला का काफी विरोध हो रहा था। संजू सैमसन ने 2024 में ओपनिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। गिल ओपनिंग में फेल हो रहे थे तो संजू का भी मध्यक्रम में कुछ खास प्रदर्शन नहीं था। इस बीच संजू को प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि 2025 का रिकॉर्ड देखें तो संजू और गिल में कुछ ज्यादा अंतर नहीं हैं।
2025 में शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन
शुभमन गिल ने 2025 में भारत के लिए 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसमें उन्होंने सभी में बैटिंग की और 291 रन बनाए। गिल का औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट 137 का रहा। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। उनके बल्ले से 38 चौके और 4 छक्के निकले। गिल ने अपने खेले सभी मैचों में पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी 47 रनों की पारी खेली।
संजू सैमसन का 2025 में टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
संजू सैमसन की बात करें तो उन्होंने अभी 2025 में 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 11 पारियों में बैटिंग की और 222 रन बनाए। उनका औसत 20.18 और स्ट्राइक रेट 126.85 का रहा। उन्होंने एशिया कप में एक फिफ्टी ओमान के खिलाफ लगाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ साल की शुरुआत में हुई टी20 सीरीज में संजू बुरी तरह फेल हुए थे। 5 मैचों में उन्होंने 1, 3, 5, 16 और 26 रनों की पारी खेली थी।
संजू सैमसन ने 2024 में भारत के लिए टी20 में दमदार प्रदर्शन किया था। 12 पारियों में उन्होंने करीब 44 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 436 रन बनाए थे। इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी थे। हालांकि उस साल हुए टी20 विश्व कप में संजू को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…