हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शुभमन गिल का गुवाहाटी टेस्ट खेलना मुश्किल, क्या ऋषभ पंत को ही मिलेगी कप्तानी?

Updated on 17-11-2025 01:57 PM
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जहां गर्दन में लगी चोट के लिए उनका इलाज चल रहा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गिल की गर्दन में चोट लग गई थी। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गिल से मिलने गए। भारत को ईडन गार्डन्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर 30 रन से हार का सामना करना पड़ा और दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त बना ली।

खेल के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय चोटिल हुए गिल तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे जिसमें भारतीय टीम 93 रन पर आउट हो गई। हालांकि टीम प्रबंधन ने 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनके खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है। टीम मंगलवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी।\

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में किसको मिलेगी कप्तानी?

अगर शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो उपकप्तान ऋषभ पंत ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। कोलकाता टेस्ट से भी गिल के बाहर होने के बाद ऋषभ ने ही टीम की कमान संभाली थी। कप्तान की गैरमौजूदगी में उपकप्तान ही टीम को लीड करता है।

भारत की हार पर क्या बोले सौरव गांगुली?

इस बीच गांगुली ने कहा कि ईडन की पिच ‘सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट’ नहीं थी लेकिन भारत को 124 रन का लक्ष्य हासिल कर लेना चाहिए था। उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘इसमें कोई विवाद ही नहीं है। यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट नहीं था, लेकिन दुर्भाग्य से भारत हार गया। उन्हें फिर भी 120 रन बनाने चाहिए थे। यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पिच नहीं थी। गंभीर ने कहा कि उन्हें ऐसी पिच चाहिए थी और उन्होंने खुद क्यूरेटर को निर्देश दिए थे।’

गांगुली ने कहा, ‘यह सच है कि निर्देश दिए गए थे और मैं वही दोहराऊंगा जो मैंने पहले कहा था। गौतम ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। हम कुछ समय तक ऐसा ही करते रहेंगे, लेकिन हमें अच्छी पिचों पर खेलना चाहिए।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.