शुभमन सेना दांव पर लगी है इज्जत, अबकी बार कर लो अंग्रेजों का शिकार, द ओवल की छाती पर लिख दो भारत का नाम

Updated on 31-07-2025 02:43 PM
लंदन: नई टीम इंडिया के लड़कों ने जब इंग्लैंड की धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए कदम रखे थे, तो यह उसके लिए सबसे कठिन चुनौतियों में से एक माना जा रहा था। विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की विदाई के बाद अपेक्षाकृत कम अनुभवी शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम को एक नई इबारत लिखनी थी। सीरीज के पहले चार टेस्ट मैचों में उसने मेजबान टीम को खेल के हर विभाग में कड़ी और भरपूर टक्कर दी। सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम का प्रदर्शन कहीं से भी उसकी साहसिक लड़ाई की सही तस्वीर बयां नहीं कर रही, लेकिन खुद इंग्लिश टीम को पता होगा कि यह भिड़ंत कितनी करीबी रही है।

लीड्स के पहले टेस्ट में जोरदार खेल के बावजूद भारत पांच विकेट से हारा, लेकिन बर्मिंघम में पलटवार कर मेजबान को 336 रनों क
बेन स्टोक्स के बाहर होने से चांस बढ़े
भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट से पहले अहम खबर आई कि करिश्माई विपक्षी कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे। जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी बाहर रहेंगे। इन दोनों की गैरमौजूदगी का इंग्लैंड टीम पर असर पड़ना तय है। ऐसे में कार्यवाहक कप्तान ओली पोप के लिए यह कड़ी चुनौती होगी। भारत की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बाहर बैठना तय है। उनकी जगह आकाश दीप को प्लेइंग इलेवन में लिया जा सकता है।"
 बड़ी शिकस्त सौंपी। लॉर्ड्स में भारत जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद 22 रनों से मुकाबला गंवा बैठा, मगर मैनचेस्टर में पूरे टीम एफर्ट के साथ भारत ने एक लगभग तय हार को टाला उसने दिखाया कि यह टीम इतनी आसानी से बाजी हाथ से नहीं निकलने देगी। ऐसे में शुभमन सेना आज से लंदन के द ओवल मैदान में आखिरी टेस्ट खेलने उतरेगी, तो भले ही उसकी झोली में सीरीज जीत नहीं आएगी, लेकिन वह इस मुकाबले को जीतकर बहुत कुछ हासिल कर लेगी। सीरीज को 2-2 से बराबर कर भारतीय टीम एक इम्पेक्ट पैदा करते हुए बड़े आत्मविश्वास के साथ विदाई लेने की कोशिश करेगी।
रिकॉर्ड की दहलीज पर शुभमन
इस सीरीज में शुभमन गिल ने एक नेतृत्वकर्ता और बल्लेबाज के रूप में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। सीरीज का अंतिम परिणाम चाहे जो हो, लेकिन शुभमन ने मोर्चे से बेहतरीन अगुआई की है। कप्तान बनते ही उन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। शुभमन चार टेस्ट में अब तक 722 रनों का पहाड़ खड़ा कर चुके हैं और एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज के सर्वाधिक रनों के महान सुनील गावस्कर (774 रन) के रिकॉर्ड से केवल 52 रन दूर हैं। यही नहीं, उन्हें टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन (732) बनाने के गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बस 11 रन और चाहिए। 25 वर्षीय गिल ने अब तक चार सेंचुरी जड़ी हैं, जिनमें एक डबल सेंचुरी और ओल्ड ट्रैफर्ड में पिछले टेस्ट में 103 रन की मैच बचाने वाली पारी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.