शुभमन गिल इतना घमंड ठीक नहीं... हार्दिक पंड्या ने यूं लिया बदला तो मैदान पर दिखी ईगो की जंग

Updated on 31-05-2025 02:23 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में हुआ। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 20 रनों से जीता और क्वालीफायर 2 में जगह बनाई। मैच के दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के बीच कुछ तनाव दिखा। टॉस के समय हाथ न मिलाने और गिल के आउट होने पर हार्दिक के रिएक्शन ने सबका ध्यान खींचा। इससे लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

गिल ने हार्दिक को इग्नोर किया

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान एक अजीब स्थिति बन गई। गिल वहां से जा रहे थे, तब हार्दिक पंड्या ने उनसे हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। लेकिन गिल दूसरी तरफ देखते हुए आगे बढ़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे यह भी लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

हार्दिक पंड्या का वाइड सेलिब्रेशन

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया था। गिल ने अंपायर के फैसले पर डीआरएस लिया। उसी समय जब हार्दिक पंड्या उनके मुंह के करीब से चिल्लाते हुए निकल गए। हार्दिक को इस तरह से सेलिब्रेट करते काफी कम देखा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.