हैट्रिक बॉल पर चौका, 167 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग, श्रेयंका पाटिल ने अपनी टीम को सीपीएल चैंपियन बनाया

Updated on 18-09-2025 01:39 PM
गुयाना: महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 खिताब बारबाडोस रॉयल्स ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम की भिड़ंत गुयाना अमेजन वॉरियर्स से था। प्रोविडेंस स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए गुयाना ने 3 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में बारबाडोस आखिरी ओवर में 7 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम को 3 विकेट से जीत मिली। तीन टीमों की कई लीग का यह चौथा सीजन है और बारबाडोस ने खिताबी हैट्रिक लगा दी है।


श्रेयंका पाटिल ने फिनिश किया मैच

बारबाडोस रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी तीन ओवर में 28 रन चाहिए थे। अश्मिनी मुनीसर ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर भी शिकार कर लिया। रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 110 रन हो गया। यहां से टीम की हार पक्की दिख रही थी। फिर हैट्रिक गेंद का सामना करने के लिए भारत की श्रेयंका पाटिल उतरीं। उन्होंने आते ही थर्ड मैन पर चौका मार दिया। अगली गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। दोनों चौके उन्होंने रिवर्स स्वीप पर मारे।

रॉयल्स को आखिरी 14 गेंद पर 20 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में श्रेयंका को सिर्फ एक गेंद मिला और उन्होंने सिंगल लिया। दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहीं आलियाह एलेन ने छक्के के साथ चौका मारा। आखिरी ओवर में भी श्रेयंका पाटिल को एक गेंद मिली और उन्होंने एक रन लिया। आखिरी ओवर में भी श्रेयंका पाटिल को एक ही गेंद मिला और उन्होंने सिंगल ले लिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर एलेन ने एक रन लेकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 6 गेंद पर श्रेयंका पाटिल के बल्ले से नाबाद 10 रन निकले।

लंबे समय से चोटिल थी श्रेयंका

श्रेयंका पाटिल महिला प्रीमियर लीग 2025 में नहीं खेल पाई थीं। वह पिछले साल अक्टूबर से ही चोटिल चल रही थी। सीपीएल के साथ ही उन्होंने मैदान पर वापसी की। अब आते ही अपनी टीम को खिताब जीता दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.