रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग हुई खत्म! सोशल मीडिया पर दिख गया पर्दे के पीछे का नजारा

Updated on 09-09-2024 05:32 PM
फिल्म 'एनिमल' में अपना खूंखार अवतार दिखा चुके रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की शूटिंग पूरी कर ली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही पौराणिक महाकाव्य पर बेस्ड फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में बनने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस वक्त फिल्म के सेट से कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसे देखकर फैन्स कै उत्साह चरम पर है।

'रामायण' की इन झलकियों में फिल्म के सेट पर वीएफएक्स के काम का नजारा दिख रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म का पार्ट 1 पूरा हो चुका है और एक तस्वीर में क्रू मेंबर्स इसका जश्न मनाते हुए भी दिख रहे हैं।

'रामायण' के सेट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखीं


फिलहाल 'रामायण' की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हैं। हालांकि इससे पहले राम के रूप में रणबीर और सीता के रूप में साई पल्लवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही, जो सेट से लीक बताई जा रही थी। बताया जाता है कि इसके बाद ही डायरेक्टर ने इनडोर शूटिंग का फैसला लिया, क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि उनकी इस मच अवेटेड फिल्म की झलक फिल्म पहले सोशल मीडिया पर न आए।

बॉलीवुड के सबसे महंगे प्रोजेक्ट में से एक


ये फिल्म बॉलीवुड के सबसे महंगे प्रोजेक्ट में से एक है, जिसका बजट करीब 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसके पहले पार्ट के लिए करीब 835 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए 600 दिनों के पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क की जरूरत है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल लीड रोल में हैं।

एक साल में ही इस फिल्म के दोनों पार्ट रिलीज करने की है प्लानिंग


खबर है कि मेकर्स चाहते हैं कि एक साल में ही इस फिल्म का दोनों पार्ट रिलीज कर दिया जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि रणबीर स्टारर ये फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। हालांकि इस फिल्म को लेकर, मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। हार ही में खबर आई थी कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए अपनी डेली रूटीन में काफी बदलाव किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.