शिल्पा शेट्टी को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत:जातिगत टिप्पणी करने पर ST-SC एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस बंद हुआ

Updated on 22-11-2024 04:56 PM

गुरुवार को राजस्थान हाई कोर्ट में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ चल रहे ST-SC केस की सुनवाई हुई थी। शिल्पा शेट्टी से जुड़ मामला कोर्ट ने ST-SC एक्ट के तहत खारिज कर दिया है, वहीं सलमान के केस को पेंडिंग में डाला गया है।

क्या था पूरा मामला? 

साल 2017 में राजस्थान के चुरू थाने में अशोक पंवार ने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ ST-SC एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। उन पर IPC की धारा 157 A लगाई गई थी। आरोप थे कि शिल्पा ने एक पुराने इंटरव्यू में ‘भंगी’ शब्द का गलत तरह इस्तेमाल किया था, जिससे वाल्मीकि समुदाय का अपमान हुआ है साथ ही समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। इस इंटरव्यू में सलमान खान भी शिल्पा के साथ मौजूद थे।

गुरुवार को हुई सुनवाई में न्यायधीश अरुण मोगा की एकल खंडपीठ ने ये कहते हुए शिल्पा शेट्टी पर चल रहा केस खारिज कर दिया कि इस तरह की शिकायत बिना प्रारंभिक जांच के दर्ज नहीं की जा सकती हैं। शिकायत दर्ज करने से पहले इस मामले की पूरी तरह जांच की जानी चाहिए थी। कोर्ट ने ये भी कहा कि इसके कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं कि इस तरह का शब्द किसी को नुकसान पहुंचाने या अपमान करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

शिल्पा शेट्टी के वकील ने सुनवाई के दौरान अपनी दलील में कहा, जिस इंटरव्यू को लेकर सलमान खान और शिल्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है, वो अलग-अलग इंटरव्यू हैं। शिल्पा का इंटरव्यू 2013 का है, जिस पर चुरू में शिकायत दर्ज हुई है। शिल्पा पर जो धाराएं लगाई गई हैं, वो साल 2016 में लागू की गई थीं, जबकि शिल्पा का इंटरव्यू 2013 का है।

शिल्पा शेट्टी का केस भले ही अदालत ने खारिज कर दिया हो, लेकिन सलमान खान का केस अब भी पेंडिंग है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.