शिल्पा शेट्टी और शमिता को चप्पल और झाड़ू से बुरी तरह पीटती थीं मम्मी, कपिल के शो में सुनाया किस्सा
Updated on
10-08-2025 03:02 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो में शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंचीं, तो हुमा कुरैशी भाई साकिब सलीम के साथ शामिल हुईं। इन भाई-बहनों की जोड़ी ने कपिल शर्मा के शो में कई मजेदार खुलासे किए। कुछ तो ऐसे किस्से सुनाए कि कपिल से लेकर अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की हंसी छूट गई।
शिल्पा शेट्टी ने बातचीत के दौरान बचपन में हुई मार-पिटाई का वाकया सुनाया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मॉम सुनंदा शेट्टी बहुत स्ट्रिक्ट थीं। वह उन्हें और बहन शमिता शेट्टी को बख्शती नहीं थीं। एक बार तो उन्होंने शिल्पा और शमिता की झाड़ू और चप्पल से पिटाई की थी। यह सुनकर सभी हंसी से लोटपोट हो गए।
शिल्पा शेट्टी ने सुनाया मम्मी की मार-पिटाई का किस्सा
शिल्पा शेट्टी ने बताया, 'हमारी मॉम हमें बिल्कुल नहीं बख्शती थीं। जब हम बच्चे थे तो वो हमें चप्पल से मारती थीं। कई बार तो झाड़ू से भी पीटा।' यह बोलकर शिल्पा हंस पड़ीं। हालांकि, यह भी कहा कि मॉम के स्ट्रिक्ट होने के कारण उनकी और शमिता की जिंदगी में बहुत अनुशासन आया।
बहन शमिता के लिए लड़का ढूंढ रहीं शिल्पा शेट्टी
शमिता शेट्टी ने भी कहा कि अगर दोनों बहनें कोई गलती करती थीं, तो मॉम उन्हें डांटने या सजा देने में बिल्कुल नहीं हिचकती थीं।' फिर शिल्पा ने बताया कि वह बहन शमिता के लिए एक परफेक्ट मैच ढूंढ रही हैं। इसी पर कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि क्या पैरेंट्स शमिता पर शादी के लिए दबाव डालते हैं? शमिता ने कहा कि वह दौर अब निकल चुका है। अब कोई उन पर शादी के लिए प्रेशर नहीं डालता। शमिता ने फिर कहा कि आजकल प्यार ढूंढना बहुत मुश्किल है और इसलिए वह सिंगल हैं।
शिल्पा ने दी डेटिंग ऐप्स की सलाह
फिर शिल्पा शेट्टी ने मजाक में शमिता को सलाह दी कि वो डेटिंग एप्स पर ट्राई करें। यह सुनकर कपिल शर्मा तुरंत बोल पड़े कि हुमा कुरैशी के पास एक डेटिंग ऐप है, जिससे शमिता मदद ले सकती हैं। इस पर सभी हंस पड़े।
इनके साथ जुड़ा शमिता शेट्टी का नाम, राकेश बापट संग ब्रेकअप
मालूम हो कि शमिता शेट्टी का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा, जिनमें आफताब शिवदासानी, उदय चोपड़ा, युवराज सिंह और हरमन बावेजा का नाम शामिल है। फिर वह एक्टर राकेश बापट को डेट करने लगी थीं। दोनों के बीच 'बिग बॉस OTT' में अच्छी केमिस्ट्री देखी गई, पर साल 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…