शेख हसीना का आरोप- यूनुस को आतंकियों का साथ:रोहिंग्या कॉरिडोर के बहाने अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप बेचने की साजिश

Updated on 12-06-2025 01:48 PM

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूनुस को आतंकियों का समर्थन प्राप्त है और वह देश की संप्रभुता को खतरे में डाल रहे हैं।

हसीना की तरफ से फेसबुक पर जारी किए गए बयान में कहा गया कि यूनुस के शासन में देश में अपराध और हिंसा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं शहरों में सुरक्षित महसूस नहीं करतीं और त्योहारों पर लोग गांव जाने से डरते हैं, क्योंकि आतंकियों का डर बना रहता है।

शेख हसीना ने यह भी दावा किया कि यूनुस 2026 में चुनाव कराने की बात कहकर बांग्लादेश की जनता के साथ अप्रैल फूल जैसा मजाक करना चाहते हैं।

हसीना ने यूनुस परसेंट मार्टिन द्वीप बेचने की साजिश का आरोप लगाया

हसीना ने कहा कि मोहम्मद यूनुस संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक पुराने सुझाव को लेकर रोहिंग्या कॉरिडोर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए बांग्लादेश का सेंट मार्टिन द्वीप बेचा जा सकता है और समुद्र तक देश की पहुंच खतरे में पड़ सकती है।

हसीना ने चेतावनी दी कि यह कॉरिडोर देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है और विदेशी ताकतें इसका फायदा उठा सकती हैं। सेना प्रमुख ने भी इसे खूनी कॉरिडोर बताया था और कहा था कि इस पर कोई फैसला केवल चुनी हुई सरकार ही ले सकती है।

हसीना ने दावा किया कि अगर वह अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप और बंगाल की खाड़ी सौंप देतीं, तो आज भी सत्ता में होतीं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि वह देश की संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकतीं।

हसीना ने यह भी आरोप लगाया कि यूनुस रोहिंग्या शरणार्थियों की समस्या को नहीं सुलझा पा रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अवामी लीग के कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है और यूनुस उन्हें सुरक्षा देने में विफल हैं।

बांग्लादेश से सेंट मार्टिन द्वीप मांग रहा था अमेरिका

जून 2021 में बांग्ला अखबारों में दावा किया गया था कि अमेरिका, बांग्लादेश से सेंट मार्टिन द्वीप की मांग कर रहा है। वह यहां मिलिट्री बेस बनाना चाहता है।

इसके बाद बांग्लादेश वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष रशीद खान मेनन ने भी संसद में कहा कि अमेरिका सेंट मार्टिन द्वीप हासिल करना चाहता है और क्वाड का मेंबर बनने के लिए दबाव बना रहा है।

सेंट मार्टिन द्वीप जिसे लेकर बांग्लादेश की राजनीति में इतना हंगामा मचा वह सिर्फ 3 वर्ग किमी का एक द्वीप है। म्यांमार से इसकी दूरी सिर्फ 5 मील है। जून 2023 को PM हसीना ने कहा था कि विपक्षी BNP पार्टी अगर सत्ता में आई तो वे सेंट मार्टिन बेच देंगे।

सेंट मार्टिन द्वीप पर अमेरिका की नजर क्यों टिकी है?

1971 में अपनी आजादी के बाद बंगाल की खाड़ी से होकर व्यापार करने वाले दुनिया के दो ताकतवर देश अमेरिका और चीन की नजर इस द्वीप पर है। अमेरिका का इस द्वीप में इंट्रेस्ट होने की दो मुख्य वजहें हो सकती हैं…

1. डिफेंस एक्सपर्ट जे.एस. सोढ़ी के मुताबिक 2023 में चीन ने बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में एक नया बंदरगाह बनाया है। यहां चीनी नौसैनिकों की दो सबमरीन तैनात हैं। यहां से चीन आसानी से अपने लॉजिस्टिक सप्लाई कर रहा है।

2. मलक्का स्ट्रेट से होकर चीन के ज्यादातर व्यापार होते हैं। दुनिया के कुल व्यापार का 50% बंगाल की खाड़ी से होकर दुनिया के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचता है।

इन दो वजहों से संभव है कि अमेरिका बंगाल की खाड़ी में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए यहां बेस बनाना चाहता हो। संभव है कि साउथ चाइना सी के बाद बंगाल की खाड़ी और प्रशांत, हिंद महासागर में चीन के दबदबे को चुनौती देने के लिए अमेरिका यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.