Bigg Boss 18 से शहजादा धामी हुए बेघर, दिवाली के 'वीकेंड का वार' पर एविक्शन ने पलट दिया सारा गेम

Updated on 01-11-2024 12:35 PM
'बिग बॉस 18' से एक और एलिमिनेशन की खबर है। दिवाली वाले 'वीकेंड का वार' पर शहजादा धामी घर से बेघर हो गए हैं। इससे एक्टर के फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते बेघर होने के लिए सात घर नॉमिनेट हुए थे। इनमें श्रुतिका अर्जुन, अरफीन खान, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर और शहजादा धामी का नाम शामिल था।

माना जा रहा था कि दिवाली के कारण इस हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं होगा। लगभग हर सीजन में ऐसा ही होता आया है। यही सोचकर घरवाले भी खुश थे। लेकिन मेकर्स ने सारा गेम पलट दिया। उन्होंने घरवालों को शॉक देते हुए एलिमिनेशन कर दिया।

शहजादा धामी बेघर

'बिग बॉस तक' के ट्वीट के मुताबिक, Shehzada Dhami घर से बेघर हो चुके हैं। उनसे पहले हाल ही डबल एविक्शन में नायरा बनर्जी और मुस्कान बामने एलिमिनेट हुई थीं। इससे पहले हेमा शर्मा को बेघर किया गया था।

शहजादा के बेघर पर बोले यूजर्स- वो शो के लायक नहीं थे

शहजादा धामी के एलिमिनेशन की खबर पर यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो अच्छी खबर है। शहजादा शो में रहना डिजर्व नहीं करते थे। वह किसी काम के नहीं थे।' एक और यूजर ने लिखा, 'यही उम्मीद थी। जिस तरह से शहजादा को शो में कम फुटेज मिल रही थी, उसी से लग रहा था कि वो बेघर होने वाले हैं।

'बिग बॉस 18' में बचे ये कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 18' में अब जो कंटेस्टेंट्स बचे हैं, वो हैं-विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, शिल्पा, श्रुतिका, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, सारा अरफीन खान, अरफीन खान, रजत दलाल और चाहत पांडे। वहीं अब बिग बॉस के घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही हैं। ये हैं दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.