'कांटा लगा' के लिए शेफाली जरीवाला को मिली थी बस इतनी फीस, उस दिन कॉलेज के बाहर मस्ती करती मेकर्स को आई थीं नजर
Updated on
30-06-2025 03:16 PM
शेफाली जरीवाला ने बहुत छोटी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली के घरवाले इस वक्त सदमे में हैं और फैन्स भी अब तक ये यकीन नहीं कर पा रहे कि अब वो हमारे बीच नहीं रहीं। शेफाली के चले जाने के बाद अब उनसे जुड़ी बातें, उनके किस्से, इंटरव्यूज लोगों को काफी याद आ रहे हैं। ऐसा ही एक इंटरव्यू शेफाली ने दिया था जिसमें कहा था कि उन्हें अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो के लिए कितने रुपये मिले थे।
बता दें कि जब शेफाली जरीवाला ने पहली बार 'कांटा लगा' गाना देखा था तब वो इंजीनयरिंग की स्टूडेंट थी। वो तब खुद को टीवी पर देखने का सपना देखती थीं। किताबों और लेक्चर्स से घिरे परिवार से होने के कारण, उनकी दुनिया भी कुछ इन्हीं चीजों को इर्द-गिर्द थी न कि डांस, शूट और म्यूजिक वीडियो के इर्द- गिर्द। फिर जब गाने में काम करने का मौका मिला तो वो इसे करने से खुद को रोक नहीं पाईं।
अपने खुद के पैसे कमाना चाहती थीं शेफाली
उन्होंने बताया था कि इस गाने के लिए अपने परिवार को मनाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा , 'मैं उस समय कॉलेज में थी और मेरे माता-पिता ने मुझे अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कहा था। ये गाना वो इसलिए करना चाहती थीं ये सिंपल होने के साथ-साथ बोल्ड था। वो अपने खुद के पैसे कमाना चाहती थीं और इससे भी बड़ी बात ये कि वो खुद को स्क्रीन पर देखने के रोमांच को एहसास करना चाहती थीं।
'कांटा लगा' के लिए तब केवल 7,000 रुपए मिले थे
शेफाली ने बताया था कि उन्हें इस गाने 'कांटा लगा' के लिए तब केवल 7,000 रुपए मिले थे लेकिन ये रकम उस समय किसी कॉलेज की स्टूडेंट के लिए काफी बड़ी थी। हालांकि इसमें एक चुनौती थी क्योंकि उनके पिता इसके सख्त खिलाफ थे। शेफाली ने सबसे पहले अपनी मां को इस बारे में बताया और फिर दोनों ने मिलकर अपने पिता को मना लिया, जिन्होंने आखिरकार इन चीजों से दिक्कत होने के बावजूद इस गाने के लिए उन्हें अनुमति दे दी। कहीं न कहीं वो भी समझ चुके थे कि बेटी का ये फैसला उसे घर-घर में मशहूर बना देगा । ऐसा ही हुआ भी , उनके डांस मूव्स और एनर्जी 90 के दशक के हर बच्चे की याद का हिस्सा बन गए।
थोड़ी सी पॉकेट मनी के लिए किया था 'कांटा लगा'
'कांटा लगा' गाना मिलने की कहानी भी काफी मजेदार है। शेफाली ने इस बारे में एक बार बताते हुए कहा था, 'कांटा लगा गाना मुझे बायचांस ही मिली। ये संयोग ही समझिए, मैं अपने कॉलेज के बाहर मौज-मस्ती कर रही थी और वीडियो के डायरेक्टर राधिका राव और विनय शंकर ने मुझे वहीं देखा। उन्होंने मुझे गाना ऑफर कर दिया। मैंने जो कुछ भी किया वो मजे के लिए किया और थोड़ी सी पॉकेट मनी के लिए..लेकिन इससे मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। वो परी गॉडमदर की तरह थीं। वो आईं और उन्होंने अपनी जादुई छड़ी घुमाई लहराई और एक बदसूरत बत्तख को एक खूबसूरत हंस में बदल दिया। जी हां, इसने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।' हालांकि, अपने इंटरव्यू में शेफाली ने ये भी बताया था कि इस गाने की वजह से उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा था और लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी।
शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात को निधन
बता दें कि 42 साल की शेफाली जरीवाला का शुक्रवार (27 जून 2025) रात को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उसके तुरंत बाद उनके हसबैंड पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…