शर्मनाक! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 5 गेंदबाजों ने लुटाए हैं 300 से ज्यादा रन, भुवनेश्वर कुमार के नाम अकेले 428 रन

Updated on 29-05-2025 01:19 PM
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालिफायर-1 खेलेगी। पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर फिनिश करने की वजह से टीम को फाइनल में जाने के दो मौके मिलेंगे। अगर पहले क्वालिफायर में टीम हार भी जाती है तो दूसरा क्वालिफायर खेलेगी। आरसीबी को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतना है तो गेंदबाजों के प्लेऑफ में दमदार प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस सीजन टीम के 5 गेंदबाज 300 से ज्यादा रन खर्च कर चुके हैं।

भुवनेश्वर कुमार- 428 रन

आईपीएल 2025 में भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन दिए हैं। उन्होंने 12 मैच में 14 बल्लेबाजों को आउट भी किया है। 46 ओवर की बॉलिंग में उन्होंने 9.30 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 19.71 का रहा। पिछले तीन मैच में उन्होंने 40 या उससे ज्यादा रन दिए हैं।

यश दयाल- 426 रन

तेज गेंदबाज यश दयाल ने भुवनेश्वर कुमार से कम रन दिए है लेकिन इसके बाद भी उनसे ज्यादा महंगे हैं। दयाल ने 13 मैच में 42 ओवर ही डाले हैं। उनकी इकोनॉमी 10.14 की रही। बल्लेबाज उनके खिलाफ आसानी से रन बना रहे हैं और यह आरसीबी के लिए बड़ी परेशानी है।

सुयश शर्मा- 406 रन

लेग स्पिनर सुयश शर्मा को इस सीजन सिर्फ 5 ही विकेट मिला है। 12 मैचों में उन्होंने 9.02 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। इस दौरान उनका औसत 54 का रहा है। वह 406 रन खर्च कर चुके हैं। सुयश हर ओवर में 1-2 हल्की गेंद फेंक ही देते हैं। इससे बल्लेबजों को हावी होने का मौका मिल जाता है।

क्रुणाल पंड्या- 352 रन

क्रुणाल पंड्या इस सीजन आरसीबी के प्रमुख स्पिनर रहे हैं। उनके नाम 13 मैच में 15 विकेट हैं। क्रुणाल ने इस दौरान 41 ओवर गेंदबाजी की है। बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 352 रन बटोरे। उनकी इकोनॉमी 8 से ज्यादा की रही। पंजाब के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनके लिए गेंदबाजी करने की चुनौती होगी।

जोश हेजलवुड- 311 रन

जोश हेडलवुड के लिए इस सीजन सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं। इसके बाद भी उनकी इकोनॉमी 8 से ज्यादा की है। इस सीजन 36.5 ओवर में हेजलवुड ने 311 रन खर्च किए हैं। जसप्रीत बुमराह ने भी उनके बराबर मैच खेले हैं लेकिन इकोनॉमी से 2 पॉइंट से ज्यादा का अंतर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.