मैक्रों शर्म करो, बिना मदद के भी जीतेंगे... फ्रांस के राष्ट्रपति पर भड़के नेतन्याहू, इजरायल को हथियार न देने की उठाई थी मांग

Updated on 06-10-2024 01:42 PM
तेल अवीव: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को इजरायल को गाजा युद्ध के लिए हथियारों की खेप रोकने की अपील की। ऐसे में मैक्रों के इस बयान को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री भड़क गए हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो में कहा कि मैक्रों को शर्म आनी चाहिए। वहीं फ्रांस समेत पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि वह हथियार दें या न दें लेकिन इजरायल युद्ध जीतेगा। रक्षा मंत्रालय की वार्षिक हथियार निर्यात रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस इजरायल का एक प्रमुख हथियार सप्लायर नहीं है। पिछले साल इसने सिर्फ 3.3 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण इजरायल को पहुंचाए।
नेतन्याहू ने कहा, 'सभी सभ्य देशों को इजरायल के साथ खड़ा होना चाहिए। क्योंकि वह ईरान के नेतृ्त्व वाली बर्बर ताकतों के खिलाफ लड़ रहा है। फिर भी राष्ट्रपति मैक्रों और कुछ अन्य पश्चिमी नेता अब इजरायल के खिलाफ हथियार प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्या ईरान हिजबुल्लाह, हूती, हमास और अन्य सहयोगियों पर हथियार का प्रतिबंध लगा रहा है? बिल्कुल नहीं। वह आतंक की धुरी के साथ खड़ा है। जो देश कथित तौर पर इस आतंक की धुरी के विरोधी हैं, वही इजरायल पर हथियार प्रतिबंध की बात करते हैं। यह कितनी शर्मनाक बात है।'

सात मोर्चों पर लड़ रहा इजरायल

नेतन्याहू ने अपने वीडियो में कहा, 'मेरे पास राष्ट्रपति मैक्रों के लिए एक संदेश है। इजरायल आज के समय खुद को सात मोर्चों पर बचा रहा है। हम हमास से लड़ रहे हैं। हम हिजबुल्लाह से लड़ रहे हैं जो 7 अक्टूबर से बड़ा नरसंहार करना चाहता था। हम ईरान से लड़ रहे हैं जिसने हाल ही में हमारे ऊपर 200 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।' राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा था, 'मुझे लगता है कि आज प्राथमिकता फिर से एक राजनीतिक समाधान की है।'

बिना मदद के जीतेगा इजरायल


इजरायली पीएम ने इस बात का आश्वासन दिया कि इजरायल दुनिया के समर्थन के साथ या उसके बिना विजयी होगा। उन्होंने हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करने वाले देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे आतंकवाद को पनपने दे रहे हैं। विरोध के बावजूद नेतन्याहू ने कसम खाई कि इजरायल तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा जब तक उसे पूरी तरह जीत हासिल नहीं हो जाती। नेतन्याहू ने कहा, 'ठीक है, मैं आपको यह बता दूं। इजरायल उनके समर्थन के साथ या उनके बिना जीतेगा। लेकिन युद्ध जीतने के बाद भी उनकी शर्मिंदगी जारी रहेगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.