शाहरुख खान को ‘कल हो ना हो’ लगी थी बकवास:डायरेक्टर निखिल आडवाणी बोले- फिल्मों की बुराई करने की उनकी आदत है

Updated on 01-08-2024 04:44 PM

शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था। हालांकि, शाहरुख खान को यह फिल्म बकवास लगी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने खुलासा किया।

निखिल आडवाणी की फिल्म ‘वेदा’ रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म को लेकर गलाट्टा प्लस को दिए इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा- शाहरुख खान को उन फिल्मों की बुराई करने की आदत है, जिसमें वो उस वक्त काम कर रहे होते हैं। हालांकि, यह मजाक में ही होता है।

शाहरुख खान और निखिल आडवाणी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल हो ना हो' में एक साथ काम किया था। निखिल के डायरेक्शन में बनी यह पहली फिल्म है, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। इससे पहले वो शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

निखिल आडवाणी ने कहा- शाहरुख खान की आदत है कि जब वो मीटिंग में आते हैं तो अपनी ही फिल्म की बुराई करते हैं। उन्होंने ‘कल हो ना हो’ को बकवास फिल्म बताई थी। शाहरुख ने इस फिल्म की तुलना 'देवदास' से की थी और कहा था कि ‘देवदास’ बेहतरीन फिल्म है, जबकि ‘कल हो ना हो’ तो बकवास है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'किंग' की तैयारी कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, निखिल आडवाणी की फिल्म ‘वेदा' 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसमें जॉन अब्राहम, शरवरी, तमन्ना भाटिया, आशीष विद्यार्थी और अभिषेक बनर्जी की अहम भूमिकाएं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.