शाहरुख ने अमेरिका में करवाया आंखों का इलाज:मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- एक्टर को मोतियाबिंद, इसी महीने मुंबई में भी करवाया था ट्रीटमेंट

Updated on 30-07-2024 02:21 PM

इंडस्ट्री में चर्चा है कि शाहरुख खान ने हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आंखों का इलाज करवाया था। हालांकि, यह ट्रीटमेंट उस तरह से नहीं हो पाया जिस तरह एक्टर चाहते थे।

चर्चा यह भी थी कि शाहरुख आंखों के इलाज के लिए 30 जुलाई को अमेरिका जाएंगे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इस खबर को अफवाह बताया गया है। कहा गया है कि शाहरुख जुलाई में ही अमेरिका जाकर यह आई ट्रीटमेंट करवा चुके हैं और अब वो पूरी तरह ठीक हैं।

एक्टर की दोनों आंखों में मोतियाबिंद !
वहीं एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शाहरुख दोनों आंखों में कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक एक्टर या उनकी टीम की तरफ से कोई कंफर्मेंशन नहीं आया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक्टर ने 12 जुलाई को हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अपनी आंखों का इलाज करवाया था।

चर्चा यह भी है कि शाहरुख अगले महीने 7 और 8 अगस्त को स्विजरलैंड जा रहे हैं। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं कि है कि वो वहां काम के सिलसिले में जाएंगे या फिर पर्सनल रीजन से।

परिवार के साथ फराह के घर पहुंचे थे
इससे पहले शाहरुख हाल ही में अपनी दोस्त डायरेक्टर फराह की मां के निधन के बाद उनसे मिलने गए थे। इस मौके पर शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना भी मौजूद थे।

बच्चों के प्रोजेक्ट्स पर कर रहे काम
वर्कफ्रंट पर शाहरुख की आखिरी फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई ‘डंकी’ थी। इन दिनों एक्टर अपने बच्चों सुहाना और आर्यन के डेब्यू प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। शाहरुख और सुहाना फिल्म ‘किंग’ में साथ नजर आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.