भारत के एक्शन से शाहिद अफरीदी के दिल में लगी आग, पहलगाम आतंकी हमले का सबूत मांग रहा पाकिस्तानी, बौखलाहट तो देखिए

Updated on 26-04-2025 01:20 PM
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 बेगुनाह भारतीयों की चिता ठंडी नहीं हुई। इधर भारत के सिंधु जल समझौता तोड़ने सहित 5 बड़े फैसले से पूरे पाकिस्तान में आग लग गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के मुंह में शोक के लिए जुबान तो थी नहीं, लेकिन इस आतंकी हमले का सबूत जरूर चाहिए। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। अफरीदी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के ऊपर लगाए गए आरोपों का सबूत देना चाहिए।
अफरीदी ने कहा कि भारत का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बातचीत को बढ़ावा देने की बात कही। उनका मानना है कि बातचीत से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव कम हो सकता है। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ कई तरह के संबंध तोड़ दिए हैं। अफरीदी ने कश्मीर में लोगों की जान जाने पर अजीब अंदाज में दुख जताया। अफरीदी ने कहा कि दोनों देशों को बातचीत करनी चाहिए। उनके अनुसार, बातचीत ही हमारे मुद्दों का एकमात्र समाधान है; लड़ाई से कोई लाभ नहीं होता।
पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई। भारत ने पाकिस्तान के साथ पानी साझा करने का समझौता रद्द कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ लगती सीमा को भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही, भारत ने पाकिस्तान के राजनयिकों के वीजा भी रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तान ने भारतीयों के वीजा भी रद्द कर दिए हैं। साथ ही उसने गीदड़भभकी दी है कि अगर भारत ने सिंधु नदी का पानी रोका तो इसे 'act of war' माना जाएगा। इसका मतलब है कि 'युद्ध जैसा कदम।'

दूसरी ओर, पीएम मोदी के एक-एक को मिट्टी में मिला देने वाले बयान के बाद घबराए पाकिस्तान ने सीमा पर अपने टैंक बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इधर भारत ने बॉर्डर सील कर दिए हैं और उसके नागिरकों को भारत छोड़ने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इससे उसकी घबराहट और भी बढ़ गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.