दामाद शाहीन को टीम से किया गया बाहर तो खुश हुए शाहिद अफरीदी, पीसीबी की कर रहे हैं तारीफ

Updated on 15-10-2024 02:33 PM
मुल्तान: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल मचा हुआ है। टीम से पूर्व कप्तान बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी लगातार फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में पीसीबी के नए चयन समिति ने फैसला किया कि बाबर और शाहीन की जगह की किसी नए चेहरे को मौका दिया जाए। यही कारण है कि बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों को मुल्तान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर का रास्ता दिखा। पीसीबी के इस फैसले के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शाहीन और बाबर को टीम से बाहर किए जाने के बाद शाहिद अफरीदी ने खुशी जताई है और बोर्ड की तारीफ की है। शाहिद अफरीदी का मानना सिलेक्टर्स का यह फैसला बाबर आजम और शाहीन के सही साबित होगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को पाकिस्तानी टीम से बाहर किए जाने का मैं समर्थन करता हूं। सिलेक्टर्स के इस कदम से न केवल इन चैंपियन खिलाड़ियों के करियर सुरक्षित करेगा बल्कि इससे उन्हें और आगे बढ़ने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम में नए प्रतिभाओं को परखने और तैयार करने का भी मौका मिलेगा जिससे की भविष्य के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाने का एक बड़ा अवसर भी होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। बाबर आजम को लेकर तो पहले से ही यह बात चल रही थी कि उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है लेकिन शाहीन और नसीम को लेकर जो फैसला लिया गया वह काफी हैरान करने वाला था।
मुल्तान मे पाकिस्तान को पारी से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला भी पाकिस्तानी टीम मुल्तान में खेल रही है। ऐसे में उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम ने जो बदलाव किया है वह कारगर और टीम को जीत मिल सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.