शाह बोले- आतंकवाद लोकतंत्र के लिए नासूर है:इसकी फंडिंग और भी खतरनाक

Updated on 07-01-2025 01:20 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह दिल्ली में भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान शाह ने कहा- आतंकवाद, लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है।

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। आतंकवाद की फंडिंग कहीं अधिक खतरनाक है, क्योंकि यह फंड आतंकवाद को पोषित करके दुनिया के अर्थतंत्र को कमजोर करता है।

शाह ने कहा कि भारतपोल हमारे देश की अंतर्राष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाएगा। पहले CBI एकमात्र एजेंसी थी जो इंटरपोल के साथ काम करने के लिए पहचानी गई थी, लेकिन अब भारतपोल के जरिए हर भारतीय एजेंसी और सभी राज्यों की पुलिस आसानी से इंटरपोल से जुड़ पाएगी।

गृह मंत्रालय ने बताया कि भारतपोल पोर्टल को CBI ने बनाया है। इससे भारत की अलग-अलग जांच एजेंसियों को अपनी जांच के लिए इंटरनेशनल पुलिस से तुरंत मदद मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए राज्यों की पुलिस भी विदेश भाग चुके अपराधियों और उनके क्राइम की डिटेल्स इंटरपोल से मांग सकेंगी।

भारतपोल पोर्टल से जांच एजेंसियों को 4 सुविधा

फिलहाल CBI, इंटरपोल ऑफिसर और SP, DSP लेवल के यूनिट ऑफिसर से लेटर, ईमेल और फैक्स के जरिए ही जानकारी शेयर की जाती थी।

अब भारतपोल पोर्टल की मदद से CBI केंद्र और राज्य के स्तर पर इंटरपोल ऑफिसर से डायरेक्टली जुड़ सकेगी। पोर्टल पर ही जानकारी शेयर की जाएगी। ईमेल, फैक्स की जरूरत नहीं होगी।

साइबर क्राइम, फाइनेंशियल क्राइम, ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन, ड्रग्स ट्रैफिकिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे अपराधों पर अब देश की सभी एजेंसियां एक साथ अपराधियों को ट्रैक कर सकेंगी।

भारतपोल की मदद से राज्य की पुलिस भी अपराधियों के खिलाफ रेड नॉटिस सहित अन्य कलर कोड नोटिस जारी करने की प्रोसेस आसान हो सकेगी।

भारतपोल पोर्टल लाने की 2 वजह...

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम, फायनेंशियल क्राइम, ऑनलाइन टेररिज्म, संगठित अपराध, ड्रग्स स्मगलिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग आदि समेत इंटरनेशनल क्राइम की संख्या बढ़ रही है। इनकी जांच के दौरान कई बार अन्य देशों की मदद लेनी पड़ती है।

साथ ही देश में अपराध कर विदेश भागने वाले अपराधियों को वापस लाकर सजा दिलवाना आज भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती है। इसके लिए भारतीय एजेंसियां इंटरपोल समेत अन्य विदेशी सुरक्षा एजेंसियों की मदद लेती हैं। अब भारतपोल के जरिए इंटरपोल और अन्य देशों से तुरंत अपराधियों का डेटा मिल जाएगा।

शाह ने 35 CBI अधिकारियों को सम्मानित किया

कार्यक्रम में अमित शाह ने 35 CBI अधिकारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया। इन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल और अलग-अलग केस की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से सम्मानित किया जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.