महाराष्ट्र में काम करने गए भोपाल के 7 मजदूरों को फैक्ट्री में बनाया बंधक, दो छूटकर भागे; 5 अभी भी फंसे

Updated on 20-01-2026 11:47 AM

भोपाल: रोजगार और बेहतर मेहनताना का सपना दिखाकर भोपाल के मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधुआ मजदूरी में झोंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एमपी नगर और जहांगीराबाद क्षेत्र में रहने वाले सात लोगों को पिछले महीने जिंसी चौराहा क्षेत्र से अभिषेक नामक युवक कर्नाटक मजदूरी के लिए ट्रेन से लेकर रवाना हुआ था, लेकिन कर्नाटक पहुंचने से पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ में ही उन्हें उतार लिया गया और फिर एक दाल फैक्ट्री में बंधक बना लिया।

वहां से दो युवक किसी तरह भागने सफल हुए और भोपाल पहुंचकर अपने दोस्त के स्वजन को पूरा हाल बताया। जिसके बाद युवकों के स्वजन ने सोमवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की।जहांगीराबाद निवासी धर्मेंद्र की पत्नी वर्षा अहिरवार ने बताया कि धर्मेंद्र मजदूरी करता है। वह 26 दिसंबर को काम के सिलसिले में घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर बताया कि वह काम के लिए कर्नाटक जा रहा है।

झांसा देकर अपने साथ ले गया युवक

इसी तरह मैदा मिल क्षेत्र का शमीम काम के लिए साथ गया था। वह किसी तरह लौटा तो बताया कि वह, धर्मेंद्र, विशाल, राहुल, ओमप्रकाश, जीतू और शकील 26 दिसंबर की सुबह काम की तलाश में जिंसी पहुंचे थे। वहां उनकी मुलाकात अभिषेक नाम के युवक से हुई, जिसने कर्नाटक की एक फैक्ट्री में 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी, मुफ्त भोजन और रहने की सुविधा देने का लालच दिया। उसकी बातों में आकर सभी मजदूर उसके साथ ट्रेन से रवाना हो गए थे।

फैक्ट्री में बंधक बनाकर जबरन कराया काम

उन्हें महाराष्ट्र के नांदेड़ रोड क्षेत्र में स्थित एक तुअर दाल फैक्ट्री में पहुंचा दिया गया। शमीम का आरोप है कि वहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन काम कराया गया, कई दिनों तक मजदूरी नहीं दी गई और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। हालांकि जहांगीराबाद पुलिस को इसकी शिकायत नहीं मिली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.