नगर निगम के खर्चे पर प्रशिक्षण के लिए अहमदाबाद जाएंगे चुनींदा पार्षद, दौरे को लेकर उठे सवाल

Updated on 16-07-2024 12:36 PM
भोपाल। नगर निगम के पार्षद 24-25 जुलाई को अहमदाबाद में दो दिनी प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे। इनके साथ एक निगम अधिकारी भी जा रहे हैं, लेकिन यह व्यय नगर निगम के खजाने से किया जा रहा है। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर यह मुद्दा छाया हुआ है। दरअसल इस दौरे के लिए प्रति पार्षद 12 हजार रुपए का खर्च आ रहा है, जो कि नगर निगम चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 की मद से खर्च कर रहा है। इसके चलते चार लाख चालीस हजार का खर्च हो रहा है।


इस लिहाज से देखा जाए तो भोपाल जिले की बैरसिया विधानसभा को छोड़कर बची हुई छह विधानसभा के 18-18 पार्षदों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें कितने विपक्ष के है और कितने सत्ता पक्ष के हैं, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है। ऐसे में इस दौरे को लेकर सवाल उठने लगे है।

इसलिए उठे सवाल

सूत्र बताते है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह दौरा होना है। ऐसे में नगरीय प्रशासन विभाग या केंद्र पोषित किसी योजना के जरिए यह प्रशिक्षण कराया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लिहाजा, इंटरनेट मीडिया पर यह मुद्दा छाया हुआ है कि आखिर क्या मजबूरी है कि पार्षदों को जनता की गाड़ी कमाई से सैर-सपाटा कराया जा रहा है।

महापौर मालती राय की मानें तो अहमदाबाद में हो रहे प्रशिक्षण की जानकारी पूरी तरह से उनके पास नहीं है। इसी तरह निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी इतना ही कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि एक दल अहमदाबाद जा रहा है, लेकिन उसमें कौन-कौन पार्षद शामिल हैं, उन्हें यह ज्ञात नहीं है।

अधिकारी के तौर पर जाएंगे प्रभारी एचओ

इस पूरे दौरे के लिए उम्मीद की जा रही थी कि एक अपर आयुक्त या उपायुक्त लेवल का कोई अधिकारी अहमदाबाद जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। बल्कि प्रभारी एचओ राजीव सक्सेना इस दौरे पर पार्षदों के साथ जा रहे हैं। निगम सरोकार से जुड़े लोगों की मानें तो इस तरह केवल पार्षदों को अहमदाबाद घुमाने से बेहतर है कि इसे रद्द कर दिया जाए। उधर इस मामले में अपर आयुक्त टीना यादव से चर्चा के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब देना मुनासिब नहीं समझा।

हर विधानसभा से 03 पार्षद

मजे की बात यह है कि इस दौरे के लिए जिन पार्षदों का चयन हुआ है, उसको लेकर न तो महापौर मालती राय को जानकारी है और न ही निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी को इसकी जानकारी दी गई है। सूत्र बताते है कि जिस कंपनी द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसने पूर्व में भोपाल आकर पार्षदों को आईएसबीटी स्थित नगर निगम के मुख्यालय में प्रति विधानसभा के हिसाब से तीन-तीन पार्षदों को दो दिन प्रशिक्षण दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.