हानिया की हत्या जैसा सीक्रेट ऑपरेशन या पावर प्लांट पर हमला... इजरायल की ईरान से बदला लेने की तैयारी, जानें प्लान

Updated on 04-10-2024 02:09 PM
तेल अवीव: ईरान के मंगलवार रात हुए मिसाइल हमले का इजरायल जल्दी ही जवाब दे सकता है। इजरायली आर्मी कथित तौर पर अगले कुछ दिनों में जवाबी कार्रवाई करने जा रही है। इजरायल अपनी जवाबी कार्रवाई में ईरान की प्रमुख तेल उत्पादक फैसिलिटी या प्रमुख बिजली संयंत्रों पर हमले कर सकता है। ये ईरान की अर्थव्यवस्था को सीधा झटका देते हुए उसकी ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करेगा। दूसरे विकल्प में इजरायली सेना ईरान में सीक्रेट ऑपरेशन भी कर सकती है।

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में भारत में इजरायली राजदूत रुबिन रूबेन अजर ने कहा, 'मेरा मानना है कि हमारी ईरान के मिसाइल हमले पर प्रतिक्रिया बहुत सटीक, रणनीतिक और पिन-पॉइंटेड होगी।' रुबिन के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि इजरायल का प्लाल ईरान के रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाते हुए हमला करने पर है।

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में भारत में इजरायली राजदूत रुबिन रूबेन अजर ने कहा, 'मेरा मानना है कि हमारी ईरान के मिसाइल हमले पर प्रतिक्रिया बहुत सटीक, रणनीतिक और पिन-पॉइंटेड होगी।' रुबिन के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि इजरायल का प्लाल ईरान के रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाते हुए हमला करने पर है।

वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों का मानना है कि उनकी प्रतिक्रिया सरकार से जुड़े लोगों की लक्षित हत्याओं के रूप में भी हो सकती है। इससे इजरायल ये दिखाने की कोशिश करेगा कि वह आम ईरानियों के खिलाफ नहीं है। इजरायली पीएम ने भी हालिया संबोधन में कहा था कि इजराल आम ईरानियों के साथ है और 'मुल्ला शासन' से लड़ रहे हैं।

इजरायल-ईरान की एक-दूसरे को धमकी


ईरान के मिसाइल हमलों के बाद इजरायल ने इसका जोरदार जवाब देने की कसम खाई है। इस पर ईरान ने कहा है कि अगर इजरायल की ओर से तेहरान पर नया हमला होता है तो वह भी इसका जवाब देने के लिए हमला करेगा। इस पर इजरायल ने ईरान को चेताते हुए कहा है कि वह तेहरान के खिलाफ सभी विकल्पों का पता लगाएगा, इसमें परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना तक शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.