वडोदरा में स्कूल की दीवार गिरी, 4 बच्चे घायल; CCTV:दूसरी मंजिल से 10 फीट नीचे गिरे, पेरेंट्स एसोसिएशन प्रदर्शन करेगा

Updated on 20-07-2024 01:31 PM

गुजरात में वडोदरा के श्री नारायण स्कूल में दूसरी मंजिल पर कमरे की एक दीवार गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें 4 बच्चे बेंच सहित 10 फीट नीचे गिरते नजर आए। एक छात्र को सिर पर चोट आई है। तीन को हल्की चोटें हैं।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दीवार गिरने के कारण का पता लगा रही है। उधर, वडोदरा पेरेंट्स एसोसिएशन ने आज शनिवार को स्कूल संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। मामले को लेकर केस दर्ज भी कराया जा सकता है।

पुलिस ने बच्चों के बयान दर्ज किए
पुलिस ने घायल बच्चों, उनके परिजनों और स्कूल प्रबंधन का बयान दर्ज किया है। घटना के बाद से अभी तक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से कोई बयान दिया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा था कि पुरानी इमारत होने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, स्कूल प्रशासन का कहना है कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज है।

स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट 1 माह पहले ही मिला था
इस स्कूल में 1200 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। शुक्रवार को दीवार गिरने के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी। स्कूल को स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट एक माह पहले ही दे दिया गया था। दीवार गिरने के कारण का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

प्रिंसिपल बोलीं- ऐसा होगा हमें अंदाजा नहीं था
स्कूल की प्रिंसिपल रूपलबेन शाह ने बताया कि हमें एकदम से बहुत तेज आवाज आई। इसके बाद हम दीवार गिरने वाली जगह पहुंचे तो पता चला कि 4 बच्चे घायल हैं। एक बच्चे को सिर पर टांकें लगे हैं। मलबे में बच्चों की साइकिलें दब गईं। हमें अंदाजा नहीं था कि ऐसी घटना होगी।

बगल में शेड होने से बच्चे बच गए
स्कूल की जो दीवार ढही, उसकी ऊंचाई लगभग 20 फीट थी। बच्चे पहली मंजिल पर यानी कॉन्फ्रेंस हॉल के ऊपर बैठे थे और दीवार के ठीक पीछे एक शेड था। बच्चे 10 फीट की ऊंचाई से गिरे, लेकिन इसी शेड के चलते गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। हालांकि, एक बच्चे के सिर पर दीवार पर कुछ मलबा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे के सिर पर तीन टांके आए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.