SC के जस्टिस बोले-HC के कुछ जज लेट आते हैं:कुछ सेकेंड हाफ में बैठते ही नहीं, उन्हें प्रमोशन के लिए प्रचार बंद करना चाहिए

Updated on 02-07-2024 01:42 PM

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने हाईकोर्ट के जजों के कोर्ट रूम में लेट आने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का समय सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होता है, लेकिन कुछ जज सुबह 11:30 बजे बैठते हैं और 12:30 बजे उठ जाते हैं, जबकि कोर्ट का समय 1:30 बजे तक होता है।

उन्होंने कहा- आश्चर्य की बात है कि कुछ जज तो सेकेंड हाफ में सुनवाई के लिए बैठते ही नहीं है। जस्टिस गवई ने हाईकोर्ट के जजों को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन के लिए प्रचार न करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करना कोर्ट के सिद्धांतों के लिए हानिकारक है।

कोलकाता में नेशनल ज्यूडिशियल अकादमी कॉन्फ्रेंस के दौरान जस्टिस गवई ने कहा कि कॉलेजियम एक डेटाबेस पर काम करता है, जिसमें प्रमोशन के लिए कई सोर्स से इनपुट लिया जाता है। इन सोर्स में सुप्रीम कोर्ट के कंसल्ट जज भी शामिल होते हैं, जो इन जजों के काम की लगातार जांच करते हैं।

जस्टिस गवई की स्पीच की मुख्य बातें सिलसिलेवार पढ़ें...

इसके अलावा गवई ने कोर्ट में वकीलों को कम सम्मान मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वकीलों के साथ वह सम्मान कभी नहीं किया जाता, जिसके वे हकदार हैं। हमने देखा है कि अक्सर जज वकीलों का अपमान करते हैं।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को बिना सोचे-समझे अदालत में बुलाने की प्रथा भी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ जज वरिष्ठ अधिकारियों को अदालत में बुलाकर आनंद लेते हैं। कुछ जज बिना सोचे-समझे ऐसे आदेश पारित करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि सरकारी अधिकारियों को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होता है। जब तक उनका आचरण लापरवाह न हो, तब तक ऐसे निर्देशों से बचना चाहिए।

न्याय करने की प्रक्रिया रूटीन गणित के सवालों को सॉल्व करने जैसा नहीं रह गया है। कोई लिखित तथ्य या नियमों के मुताबिक हम फैसला नहीं लेते, बल्कि संवैधानिक बेंच के जजों को तो जब कोई कानून या पॉलिसी संविधान के प्रावधानों के खिलाफ लगती है, तो उसे रद्द करना पड़ता है। जज वह फाइनल आदमी होता है जो कानून की रूपरेखा को जांचता है। ऐसा करके जज किसी एक शख्स और सोसाइटी के बीच के बैलेंस को बना पाता है।

सोशल मीडिया के युग में कोर्ट रूम में कुछ भी कहा गया शब्द बहुत जल्दी शेयर किया जाता है। हमारे शब्दों को तोड़-मरोड़कर भी पेश किया जाता है। हमारे शब्दों से एक पब्लिक ओपिनियन और न्यायपालिका पर प्रेशर बनाया जाता है। ऐसे मामलों में यह महत्वपूर्ण होता है कि जज बाहर के प्रेशर से प्रभावित न हों।

जब भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच मतभेद होता है तो कोर्ट को इन दोनों सरकार को मिली ताकतों का भी मूल्यांकन करना चाहिए। कोर्ट का काम होता है दोनों के बीच के मतभेदों को सुलझाना। दोनों को बताना कि किसकी क्या संवैधानिक ताकत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.