ऋषभ पंत को रन आउट से बचाने के लिए कूदने लगे सरफराज खान, ड्रेसिंग रूम में रोहित-विराट की भी हंसी छूट गई

Updated on 19-10-2024 02:38 PM
बेंगलुरु: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर उस वक्त अजीबोगरीब माहौल बन गया, जब ऋषभ पंत रन आउट होने से बाल-बाल बचे। पहली पारी में 46 रन पर सिमटने के बाद भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत और सरफराज खान तेजी से बना बना रहे थे जबकि कीवी टीम इस साझेदारी को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। इस बीच मेहमानों के पास ऋषभ पंत को आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन सरफराज के एनिमेटेड हस्तक्षेप ने ऐसा नहीं होने दिया।

हंसने लगी पूरी भारतीय टीम

दरअसल, मैट हेनरी की गेंद पर लेट कट खेलने के बाद सरफराज ने एक रन लिया लेकिन पंत शायद दूसरा रन चाहते थे। सरफराज खान ने खतरा भापकर फौरन मना कर दिया। मगर ऋषभ पंत बॉल की तरफ देख रहे थे, ऐसे में सरफराज खान पिच पर कूद-कूदकर ऋषभ पंत को न भागने के लिए मनाने लगे। सरफराज खान का कूदना देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत पूरी भारतीय टीम खुद को हंसने से रोक नहीं पाई। पंत भाग्यशाली रहे कि डेरिल मिचेल स्टंप्स से काफी आगे थे जबकि थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा। कमेंटेटर रवि शास्त्री ने मजे लेते हुए कहा, 'सरफराज खान यहां रेन डांस कर रहे हैं..।

एक ही मैच में 0 और शतक

इस बीच सरफराज ने चौथ दिन की सुबह अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। उन्होंने केवल 110 गेंदों में इस मील के पत्थर हासिल किया। टिम साउदी की गेंद पर बैकफुट से कवर्स की ओर शानदार पंच पर चौके से सरफराज खान ने अपना शतक पूरा किया था। सरफराज खान ने खुशी से दहाड़ते अपना बल्ला भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर दिखाते नजर आए। इस तरह वह टेस्ट इतिहास में एक ही टेस्ट में शून्य और शतक बनाने वाले 22वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। फिटनेस समस्या के कारण इस मैच में बाहर बैठे शुभमन गिल ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में भी ऐसा ही कारनामा किया था।

बारिश के चलते जल्दी हुआ लंच

इससे पहले रचिन रविंद्र के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन की बड़ी बढ़त ले ली थी हालांकि, भारत ने सरफराज के शतक के साथ मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय टीम लंच तक तीन विकेट खोकर 344 रन बना चुकी है। बारिश के चलते लंच जल्दी लेना पड़ा। न्यूजीलैंड के पास अब सिर्फ 12 रन की ही लीड बची हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.