पुलिस कॉन्सटेबल थे संजू सैमसन के पापा, लगातार पांच छक्के मारकर बेटे ने पूरा किया 'गुरु' का सपना

Updated on 13-10-2024 12:41 PM
विजयादशमी की रात हैदराबाद का आसमां संजू सैमसन के छक्के से रौशन हो गया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ओवर की लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर सबका दिल जीत लिया। 40 गेंदों में संजू की इस विस्फोटक पारी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बनाया और भारत 133 रन से मैच जीतते हुए टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्विप कर गया।

आलोचकों का मुंह बंद कर दिया

इस मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला खामोश था और टीम में उनकी जगह को लेकर भी खतरे जैसी स्थिति बताई जा रही थी। लेकिन, इस फॉर्मेट के सबसे पावरफुल हिटर्स में से एक माने जाने वाले संजू ने अपनी पारी से तमाम सवालों के जवाब दे दिए। उन्होंने अपनी पहली टी-20 इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ते हुए बांग्लादेशी बॉलर्स के होश फाख्ता कर दिए

पिता के कहने पर मारे पांच छक्के

भारतीय पारी के 10वें ओवर में जब लेग स्पिनर रिशद हुसैन गेंदबाजी करने आए तो सैमसन ने जबरदस्त ताकत दिखाई। हुसैन ने लाइन और लेंथ में गलती की और सैमसन ने उन पर लगातार पांच छक्के लगाए। मैच के बाद संजू सैमसन ने बताया कि लगातार पांच छक्के मारकर उन्होंने अपने मेंटॉर का सपना पूरा किया है। संजू ने कहा, 'मेरे गुरु मुझसे कहते हैं कि 'तुम्हें एक ओवर में पांच छक्के लगाने होंगे, मैं इसका इंतजार कर रहा हूं,' मैं इसका पीछा कर रहा था और आज यही हुआ।'

पिता ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी

आपको जानकर हैरानी होगी कि संजू के मेंटॉर कोई और नहीं बल्कि उनके पिता ही हैं। संजू के पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल थे, जिन्होंने अपने बेटे के करियर को आकार देने के लिए नौकरी छोड़ दी और वापस केरल चले गए। संजू की मां का नाम लीजी है। उनका एक बड़ा भाई सैली सैमसन भी है, जो केरल के लिए अंडर-25 क्रिकेट भी खेलते थे।

भारत का रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैचदूसरी ओर, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी जोरदार पारी खेलते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में विकेट के चारों तरफ रन बरसाए। ओपनर अभिषेक शर्मा (4) के जल्दी आउट होने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए केवल 70 बॉल में 173 रनों की रिकॉर्ड भागीदारी की। टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से ऐसा बेहद कम होता है कि सूर्यकुमार पर किसी और बल्लेबाज की पारी भारी पड़ जाए, लेकिन शनिवार का दिन केरल के बल्लेबाज संजू ने अपने लिए चुना था। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 297/6 खड़ा किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.