संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव का सास रानी पर पलटवार- हर महीने 21 लाख रुपये ले रहीं, सारे खर्चे हम ही उठा रहे
Updated on
04-12-2025 06:15 PM
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत को लेकर लड़ाई और तेज हो गई है। अब संजय की पत्नी प्रिया सचदेव ने सास रानी कपूर पर पलटवार किया है, और उनके आरोपों का करारा जवाब दिया है। प्रिया पर सास ने बेटे संजय की संपत्ति छुपाने, पैसा विदेश भेजने और फर्जी वसीयत बनवाने का आरोप लगाया था। प्रिया सचदेव ने इन आरोपों का खंडन किया। साथ ही दावा किया कि उनकी सास रानी कपूर हर महीने बेटे संजय की कंपनी से 21 लाख से ज्यादा रुपये निकाल रही हैं। साथ ही उनके सारे निजी खर्च भी उठाए जा रहे हैं। संजय जब जिंदा थे, तब भी यह सिलसिला चल रहा था, और उनके निधन के बाद भी यह जारी है।
बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर मामले में हुए ताजा घटनाक्रम पर सुनवाई की। करिश्मा के बच्चों- समायरा और कियान ने आरोप लगाया है कि प्रिया ने उनके पिता संजय कपूर की वसीयत में हेराफेरी की है। सुनवाई के दौरान, प्रिया के वकील ने रानी कपूर के इस आरोप का जवाब दिया कि प्रिया ने संजय की संपत्ति की असली जानकारी छुपाई है।
प्रिया सचदेव ने सास रानी कपूर को दिया जवाब, आरोपों को बताया बेबुनियाद
हाल ही रानी ने कोर्ट में दावा किया था कि प्रिया ने कोर्ट से संजय कपूर की संपत्ति की अहम जानकारी छुपाई है। साथ ही यह भी कहा था कि उन्हें इस बात का संदेह है कि बेटे का पैसा विदेश भेजा गया है। प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने रानी कपूर के आरोपों की निंदा करते हुए कहा, 'मैंने संपत्तियों की एक डिटेल्ड लिस्ट फाइल की है, और हर तरह का लेन-देन संपत्ति की लिस्ट में है। कोई भी पैसा विदेश नहीं भेजा गया है। ये आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।'
संजय कपूर की 60 करोड़ की सैलरी, बताया कहां-कहां खर्च पैसे
प्रिया सचदेव की कानूनी टीम ने रानी के इस आरोप के बारे में भी बात की कि संजय को 60 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी। नायर ने दावा किया, 'श्री संजय कपूर को जब साल 2023-24 में 10 करोड़ की सैलरी मिली थी, तो उस दौरान वह AIPL0 में डायरेक्टर थे। उस वित्तीय वर्ष के लिए संजय कपूर को 50 करोड़ रुपये का बोनस भी मिला था। उसमें से 23.5 करोड़ रुपये का टीडीएस काटा गया और उन्हें 36.5 करोड़ मिले। उसमें से 28.5 करोड़ अचल संपत्तियों और लंदन में संपत्तियों की खरीद पर खर्च किए गए।'
प्रिया बोलीं- रानी कपूर हर महीने 21 लाख रुपये निकाल रही हैं
कानूनी टीम ने दावा किया कि संजय कपूर की मां रानी उनकी कंपनी, सोना कॉमस्टार की होल्डिंग फर्म AIPL से पैसा निकालती रहती हैं। उन्होंने दावा किया कि रानी कपूर खुद AIPL से 21.5 लाख रुपये हर महीने निकालती हैं, और उनके व्यक्तिगत खर्चे भी ठीक उसी तरह उठाए जाते हैं, जैसे संजय के जिंदा रहने के समय किया जाता था।' संजय कपूर का 12 जुलाई को इंग्लैंड में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था, और तभी से उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद चल रहा है।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…