'सनम तेरी कसम' वैलेंटाइन डे पर रचेगी इतिहास! छठे दिन भी शानदार कमाई, 'इंटरस्‍टेलर' ने बुधवार को दिखाया दबदबा

Updated on 13-02-2025 02:09 PM
प्‍यार के खुमार का महीना, फरवरी। इश्‍क के इजहार का महीना, फरवरी। और इस फरवरी में 'सनम तेरी कसम' ने बॉक्स ऑफिस का रंग भी गुलाबी कर दिया है। नौ साल बाद दोबारा रिलीज हुई यह फिल्‍म री-रिलीज फिल्‍मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह बड़ी आसानी से 'तुम्बाड' को पछाड़ देगी, जिसने री-रिलीज पर 32 करोड़ रुपये कमाए थे। शुक्रवार, 14 फरवरी 'सनम तेरी कसम' के लिए खास दिन होने वाला है। वैलेंटाइन्‍स डे पर इसकी कमाई में जबरदस्‍त उछाल की पूरी संभावना है। साथ ही यह 'ये जवानी है दीवानी' को भी पछाड़ देगी। बुधवार को छठे दिन भी 'सनम तेरी कमस' की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है। दूसरी ओर, महज 7 दिनों के लिए री-रिलीज हुई क्रिस्‍टोफर नोलन की 'इंटरस्‍टेलर' ने भी बुधवार को अपना दबदबा कायम रखा है।

बॉक्‍स ऑफिस पर पिछले कुछ समय में री-रिलीज हुई फिल्‍मों में अब तक सबसे अध‍िक कमाई के मामले में 'ये जवानी है दीवानी' दूसरे नंबर पर है। रणबीर-दीपिका की फिल्‍म ने री-रिलीज पर 26.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। दिलचस्‍प है कि हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की इमोशनल रोमांटिक फिल्‍म ने 6 दिनें में ही देश में 24.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 28.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।

'सनम तेरी कसम' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6


sacnilk के मुताबिक, बुधवार को 'सनम तेरी कसम' ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 3.00 करोड़ रुपये कमाए थे। बुधवार को कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह बहुत अध‍िक नुकसान नहीं है। छह दिनों में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 24.25 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि उम्‍मीद यही है कि गुरुवार की कमाई मिलाकर यह फिल्‍म पहले सप्ताह में देश में 27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन आसानी से कर लेगी।

'तुम्‍बाड' और 'ये जवानी है दीवानी' का रिकॉर्ड


साल 2016 में जब 'सनम तेरी कसम' रिलीज हई थी, तब इसने 9.10 करोड़ रुपये कमाए थे और फ्लॉप साबित हुई थी। तब भी वैलेंटाइन वीक था। लेकिन इस बार कहानी दूसरी है। 'तुम्बाड' और 'ये जवानी है दीवानी' के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी री-रिलीज ग्रॉसर की बात करें तो लिस्‍ट में थलपति विजय की 'गिली' (26 करोड़ ग्रॉस) भी है। लेकिन 'सनम तेरी कसम' ग्रॉस कमाई में छह दिनों में ही इससे आगे निकल चुकी है।

विक्‍की कौशल की 'छावा' का नहीं होगा ज्‍यादा असर


बहुत आश्‍चर्य नहीं होगा अगर 'सनम तेरी कसम' वैलेंटाइन डे पर 5 करोड़ से अध‍िक की कमाई कर ले। शुक्रवार से इस फिल्‍म का दूसरा हफ्ता भी शुरू हो रहा है। हालांकि, विक्‍की कौशल की 'छावा' भी 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को रिलीज हो रही है। लेकिन 'सनम तेरी कसम' इसके बावजूद अच्‍छी कमाई करेगी, यह तय है।

'इंटरस्‍टेलर' ने 6 दिनों में कमाए 18 करोड़ रुपये


दूसरी ओर, क्रिस्टोफर नोलन की 'इंटरस्टेलर' भले ही 7 दिनों के लिए ही भारत में री-रिलीज हुई है, लेकिन सिमित थ‍िएटर्स में रिलीज के बावजूद इसका अपना दबदबा है। इस फिल्‍म ने छठे दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसका अध‍िकतर हिस्‍सा IMAX वर्जन से है। इस एपिक साइंटिफिक-फिक्‍शन फिल्‍म ने छह दिनों में 18 करोड़ रुपये का नेट बिजनस किया है और भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड री-रिलीज ग्रॉसर बन गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.