संभल सांसद बर्क पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ जुर्माना:कनेक्शन काटा; जुमे की नमाज के बाद मंदिर का सर्वे करेगा ASI

Updated on 20-12-2024 01:42 PM

यूपी सरकार संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क से 1.91 करोड़ रुपए वसूलेगी। बिजली विभाग ने 19 दिसंबर (गुरुवार) को बर्क के खिलाफ बिजली चोरी की FIR दर्ज की थी। घर का कनेक्शन भी काट दिया था। शाम को उन पर 1.91 करोड़ जुर्माना लगाया।

बिजली विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया- सांसद बर्क के घर पर 2-2 किलोवॉट के दो कनेक्शन थे। एक सांसद के नाम से और दूसरा इनके दादा जी के नाम से था। 6 महीने की इनकी बिजली खपत जीरो आ रही थी।

इसके बाद 2 दिन पहले हमने स्मार्ट मीटर लगवाया। गुरुवार सुबह घर की चेकिंग की गई। जांच में बर्क के घर पर 16 किलोवॉट बिजली की खपत मिली। मीटर की जांच रिपोर्ट में दोनों पुराने मीटरों में छेड़छाड़ करके बिजली चोरी की बात सामने आई। इसके बाद बिजली चोरी की धारा-135 के तहत बर्क के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।

इधर, आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम आज कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर और कुएं का सर्वे करेगी। सर्वे जुमे की नमाज के बाद शुरू होगा। टीम गुरुवार शाम को मुरादाबाद पहुंच गई थी।

सांसद के पिता ने धमकाया- सरकार आई तो तुम्हारा कबाड़ा कर देंगे सपा सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क के खिलाफ जूनियर इंजीनियर वीके गंगल और अजय शर्मा ने जांच के दौरान धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने नखास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि हम सांसद बर्क के घर में बिजली उपकरणों की जांच कर रहे थे तो उनके पिता ने हमसे कहा- हमारी सरकार आई तो तुम लोगों का कबाड़ा कर देंगे।

बर्क ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। बर्क ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। FIR को रद्द करने के लिए भी कहा है। बर्क की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

आज सर्वे करने आएगी ASI टीम ASI की टीम आज कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर और कुएं का सर्वे करेगी। सर्वे जुमे की नमाज के बाद शुरू होगा। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने ही मंदिर, कुएं और मूर्तियों की कार्बन डेटिंग के लिए ASI को पत्र लिखा था। सुरक्षा को देखते हुए सुबह से पुलिस बल को तैनात किया गया है। CCTV से निगरानी की जा रही है। 14 दिसंबर को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान डीएम-एसपी को खग्गू सराय में भगवान शिव का मंदिर मिला था। जो 46 साल से बंद था। दोनों अफसरों ने गेट खुलवाया और मंदिर की सफाई कराई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मंदिर 400-500 साल पुराना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.