मासूम से रेप के बाद 4दिन भोपाल में रहा सलमान:मिसरोद, गौतम नगर, गांधी नगर में खुलेआम घूमा

Updated on 03-12-2025 05:41 PM

रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से रेप के आरोपी सलमान हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, रायसेन पुलिस ने सलमान को फरारी में संरक्षण देने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों को सुरक्षा कारणों से भोपाल जेल में रखा गया है।

पूछताछ में सलमान ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। घटना के बाद वह चार दिन तक भोपाल में रहा। इस दौरान उसने मिसरोद, गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी बंगला, टीला जमालपुरा के पुतलीघर और गांधी नगर में फरारी काटी।

वह खुलेआम पीठे पर खड़े होकर मजदूरी तलाशता रहा। चोरी का मोबाइल बेचकर खाना खाया। उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। बुधवार को रायसेन पुलिस ने पुष्टि की कि सलमान भोपाल में रहकर खुलेआम फरारी काटता रहा।

भोपाल में मजदूरी की, चोरी का मोबाइल बेचा

जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को आरोपी सलमान ने 6 साल की बच्ची से रेप किया था। वह उसे अधमरा ही जंगल में छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दुष्कर्म के बाद उसने हाईवे की एक दुकान से सिगरेट ली थी, जहां पीड़िता के पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भाग निकला और जंगल में छिप गया।

जंगल में बनी एक झोपड़ी से उसने दो मोबाइल फोन चुराए और अपनी शर्ट बदली। इसके बाद वह हाईवे के रास्ते ट्रैक्टर से लिफ्ट लेकर गौहरगंज कोर्ट के सामने उतरा। वहां से जंगल के रास्ते हाईवे पर पहुंचा और बस में बैठकर नादरा बस स्टैंड गया।

22 नवंबर को आरोपी बस से हबीबगंज नाका पहुंचा और एक मोबाइल आरआरएल ब्रिज के नीचे नाले में फेंक दिया। इसके बाद डीआईजी बंगला होते हुए करोंद मंडी पहुंचकर एक सुनसान पुरानी बिल्डिंग में सो गया।

23 नवंबर को काम की तलाश में उसकी मुलाकात ठेकेदार जैद खान और मकान मालिक इंसाफ हुसैन से हुई। इन दोनों ने उसे संरक्षण दिया और निर्माणाधीन मकान में तीन दिन तक मजदूरी दी, जहां वह पुलिस से बचा रहा।

26 नवंबर को आरोपी ने अपने पास मौजूद दूसरा चोरी का मोबाइल तोड़कर उसके पुर्जे नारियलखेड़ा में शहजाद कबाड़ी को बेचे। इसके बाद उसने शराब पी और फुटपाथ पर सो गया।

सलमान के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला

27 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे सेक्टर 11 में कमरा तलाशते हुए सलमान को कुछ युवकों ने देखा। उसे पुलिस के सुपुर्द करने वाले रिजवान ने बताया कि जब सलमान को पकड़ा गया, उस समय मैं वहां मौजूद नहीं था, लेकिन संदेह होने पर दोस्तों ने मुझे सूचना दी। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा।

इसके बाद खजूरी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी राहुल गुरु को सलमान की तस्वीर वॉट्सऐप पर भेज दी। उन्होंने रायसेन पुलिस से उसकी तस्दीक कराई। करीब आधे घंटे में वे ध्रुव नाम के पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सलमान हमारे पास ही था।

जब उससे दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो उसके पास आधार कार्ड सहित कोई भी पहचान पत्र नहीं था। उसने न केवल खुद को रेप का आरोपी मानने से इनकार किया, बल्कि रायसेन जिले में इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से भी मना कर दिया।

करीब डेढ़ घंटे बाद रायसेन पुलिस टीम भोपाल पहुंची। गांधी नगर पुलिस के साथ मिलकर वे सलमान को लेकर चले गए। अगली सुबह सलमान के एनकाउंटर की जानकारी मिली, तब पुख्ता हुआ कि जिस व्यक्ति को हमने पुलिस के हवाले किया था, वह वास्तव में सलमान ही था।

JMFC कोर्ट में पेश किया, भोपाल जेल में रखा तीनों आरोपियों को मंगलवार को गौहरगंज पुलिस ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ऑफ फर्स्ट क्लास (JMFC) कोर्ट में पेश किया था। सुरक्षा के मद्देनजर तीनों आरोपियों को भोपाल जेल में रखा गया है। मंगलवार की रात को तीनों आरोपियों को भोपाल जेल में दाखिल कर दिया गया था। फरारी में सलमान की मदद करने के संदेह में गौहरगंज पुलिस भोपाल के दो अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। दोनों युवक लेबर ठेकेदारी का काम करते हैं।

बच्ची अस्पताल से डिस्चार्ज एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया, बच्ची की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची अब अपने घर पहुंच चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.