सलमान खान की फीस: 'बिग बॉस 19' के लिए भाईजान ले रहे तगड़ी रकम

Updated on 23-07-2025 01:48 PM
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 19' अगले महीने यानी 30 अगस्त को प्रीमियर होने वाला है। इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे समय से इसके कंफर्म कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट भी सामने आ रही हैं लेकिन अभी कुछ पुष्टि नहीं हुई है। इस बार ये तीन महीने टेलीकास्ट होगा, जो सीजन का सबसे लंबा शो होगा। अब सलमान खान की फीस के बारे में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया गया है कि वह इन तीन महनों में कितना चार्ज करेंगे।

'बिग बॉस 19' में सलमान खान की फीस को लेकर 'इंडियन एक्सप्रेस' ने बताया है कि एक्टर की फीस करीब 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच है। वह 15 हफ्ते इस शो को होस्ट करेंगे। और हर हफ्ते वह करीब 8 से 10 करोड़ रुपये की कमाई करेंगे। सोर्सेस के हवाले से बताया गया है कि ये शो OTT पर भी स्ट्रीम होगा और टीवी पर दोबारा टेलीकास्ट किया जाएगा। इसलिए इसे ओटीटी वर्जन ही माना जा रहा है। साथ ही ये भी बताया है कि इस बार का सीजन पिछले सीजन की तुलना में कम बजट वाला है।

सलमान खान की 'बिग बॉस 19' में फीस

सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करने के लिए करीब 96 करोड़ रुपये लिए थे। और 'बिग बॉस 18' के लिए उनकी फीस कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये थी। जबकि एक्टर ने 'बिग बॉस 17' के लिए 200 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। कुल मिलाकर एक्टर की फीस हर सीजन में बढ़ती देखी गई है। और इस बार भी वह मोटा अमाउंट ले रहे हैं। बताया गया था कि 21 जुलाई को वह शो का प्रोमो शूट करेंगे, जो राजनीति की थीम पर आधारित होगा।

'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 19' को लेकर बीच में खबर आई थी कि 5 महीने चलने वाले इस शो को पहले तीन महीने सलमान खान और बाकी के दो महीने दूसरे गेस्ट होस्ट करेंगे। इसमें फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर का नाम सामने आ रहा है। जियो हॉटस्टार पर आ रहे इस धमाकेदार सीजन के कंटेस्टेंट्स के लिए तमाम सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जिसमें गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, खुशी दुबे, गौरव तनेजा, मिस्टर फैसु, अपूर्व मुखीजा, पूरव झा, गौरव खन्ना, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, अर्शिफा खान, मिकी मेकओवर शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.