सलमान खान की Ex सोमी अली पर हमला! पीड़िता को बचाने के लिए मानव तस्करों से भिड़ीं एक्ट्रेस, बोलीं- दर्द में हूं

Updated on 14-11-2024 12:45 PM
बॉलीवुड की एक्ट्रेस रह चुकीं और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली एक बार फिर चर्चा में हैं। वैसे तो उन्होंने नवंबर में भारत आकर लॉरेंस बिश्नोई से मुलाकात की बात कही थी, लेकिन अब उनके साथ एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। उन पर हमला हुआ है। उन्हें चोट लगी है। वो दर्द में हैं और बिस्तर पर पड़ी हैं। आइये आपको बताते हैं कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है।

Somy Ali सोशल एक्टिविस्ट होने का भी दावा करती हैं। बताया जा रहा है कि मानव तस्करी के एक पीड़ित को बचाने की कोशिश करते हुए उन पर हमला हुआ, जिसमें वो घायल हो गई हैं।

पुलिस के साथ मिलकर करती हैं काम


48 साल की सोमी अली अली ने कहा, 'मैं पीड़ितों को बचाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करती हूं। मुझे अपनी कार से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, जब तक कि वे पीड़ित को घर से बाहर ना निकाल दें। हमलावरों को पकड़ ना लें, क्योंकि वे अपने साथ हथियार भी रखते हैं।'

अभियान चला रही हैं सोमी अली


सोमी ने आगे बताया कि वो पिछले 17 साल से 'नो मोर टियर्स' अभियान चला रही हैं और इस दौरान ये उनपर 9वां हमला है। वे पीड़ित और ट्रैफिकर्स का एकसाथ इंतजार कर रहे थे। पीड़िता को बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि वो जिस घर में काम करने जा रही है, वहां मानव तस्कर हैं। ऐसे में सोमी अपनी कार से उतर गईं। वहां मानव तस्कर भी आ गए। उन्होंने सोमी का हाथ मरोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें हाथ पर हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ।

सोमी की कैसी है हालत?


सोमी ने बताया कि गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है। फिर भी वो दर्द में हैं और अपने बिस्तर पर पड़ी हुई हैं। उन्हें ठीक होने में 6 से 8 हफ्ते का वक्त लगेगा। उनकी बाईं कलाई और हाथ बहुत सूज गए हैं और वो उन्हें हिला नहीं सकती हैं। उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा है और उन्हें आराम करना पड़ेगा। ऐसे ही साल 2013 में एक तस्कर ने उनके सिर पर बंदूक तानकर चेतावनी दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.