'सलमान को नहीं पता था काले ह‍िरण को पूजता है बिश्‍नोई समाज', Ex सोमी अली बोलीं- उस रात मैं भी वहां जाने वाली थी

Updated on 21-10-2024 12:19 PM
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच एक्टर के बारे में एक नया दावा किया है। सोमी ने दावा किया कि जब काले हिरण की (हत्या) शिकार की घटना हुई थी, तब उन्होंने सलमान के साथ इस पर चर्चा की थी।सलमान को बिश्नोई समुदाय के लिए काले हिरण के महत्व के बारे में नहीं पता था। उन्हें शिकार के दिन सलमान के साथ जाना था, लेकिन उन्होंने रोक दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि वो शिकार को भगा देती हैं।

Somy Ali ने इंडिया टुडे से कहा, 'उन्हें किसी ऐसी चीज के लिए माफी क्यों मांगनी चाहिए, जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं था? यह अनजाने में हुआ था और इसके लिए माफी मांगने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसका कोई सेंस नहीं बनता है। ये ईगो के बारे में नहीं है। लोग कहते हैं कि वो (सलमान) बहुत घमंडी है और उसकी एक रेप्युटेशन है। आज मेरा उससे या उसके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। मैं बस ये नहीं चाहती कि बॉलीवुड या हॉलीवुड में किसी की हत्या हो। हिंसा कभी भी इसका समाधान नहीं है।'

'सलमान को नहीं थी कोई जानकारी'


सोमी ने शिकार और उसके बाद हुई हर बात के बारे में सलमान के साथ अपनी बातचीत का कथित ब्यौरा साझा करते हुए कहा, 'बिश्नोई समुदाय को यह समझने की जरूरत है कि सलमान को इसकी जानकारी नहीं थी। उसने मुझसे कहा कि उसे कुछ नहीं पता। यह बेतुका है।'

सोमी का दावा- मुझे साथ लेकर नहीं गए थे सलमान


सोमी ने याद किया, 'मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि सलमान को नहीं पता था कि बिश्नोई समुदाय काले हिरणों की पूजा करता है। मैं कई बार आउटडोर शूटिंग के दौरान सलमान के साथ शिकार पर गई हूं। 1998 की शूटिंग के दौरान वो मुझे साथ नहीं ले गए, क्योंकि उन्होंने कहा था कि 'तुम जानबूझकर जोर से शिकार करोगी और जानवर भागने लगेंगे। मुझे खेल के तौर पर शिकार करना पसंद नहीं है। एक बार मैं नहीं गई, तो उसने जानवर को पकड़ लिया।'

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लेना चाहती हैं सोमी


सोमी ने कहा कि वो अब भी लॉरेंस बिश्नोई से किसी दिन बात करना चाहती हैं, ताकि उनकी मानसिकता को समझा जा सके। उन्होंने कहा कि वह नवंबर में भारत आएंगी और उनका इंटरव्यू करने का कोई तरीका खोजने की कोशिश करेंगी।

'सलमान और उसकी फैमिली से मेरा कोई लेना-देना नहीं'


सोमी अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके परिवार के लिए चिंतित हैं, लेकिन उन्होंने फिर से कहा कि उनका सुपरस्टार से कोई लेना-देना नहीं है। वो कहती हैं, 'मैं मृत्युदंड और हत्या के खिलाफ हूं। मैं सलमान के बारे में उतनी ही चिंतित हूं, जितनी कि मैं सड़क पर चल रहे किसी आदमी या अपने पड़ोसी के बारे में हूं। मैं सलमान से बात नहीं करना चाहती, मेरे मन में सलमान के लिए कोई भावना नहीं है।'

सलमान से 2012 से नहीं हुई सोमी की बात


सोमी ने आगे कहा, 'मुझे उसकी परवाह नहीं है, मैं उसके साथ फिर से जुड़ना नहीं चाहती। मुझे उससे कोई प्रचार नहीं चाहिए। मुझे उसका पैसा नहीं चाहिए। मेरे पास मेरा अपना पैसा है। आखिरी बार मैंने सलमान से 2012 में बात की थी। मैंने सालों से उससे बात नहीं की है। मैं बस यही चाहती हूं कि किसी की हत्या न हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.